हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी अब चर्चा का विषय बनी रहती है। भोजपुरी सिनेमा के सितारे भी अक्सर लाइम लाइट में रहते हैं। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी की खासी सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में खबर है कि रानी चटर्जी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसके बारे में रानी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हिंट दिया है।
शादी करने जा रहीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, ब्वॉयफ्रेंड संग तस्वीर साझा कर लिखा- 'नई कहानी की शुरुआत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी खूबसूरती और अलग अंदाज से कम वक्त में अपनी अलग पहचान बना चुकीं भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रानी अक्सर कई पोस्ट और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में रानी ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्यार का एलान कर दिया है। रानी ने अपने ब्वॉयप्रेंड मनदीप बामरा के साथ तस्वीर शेयर की है।
रानी चटर्जी ने बीते दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रानी के साथ मनदीप बामरा भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रानी ने मनदीप और अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। तस्वीर साझा करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा, 'चलो आगे बढ़ते हैं और नहीं कहानी की शुरुआत करते हैं।' ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)
वहीं इसके अलावा रानी ने एक इंटरव्यू के दौरान भी अपनी शादी को लेकर बात की। रानी ने बताया कि 'हां, यह एक लव-कम अरेंज मैरिज होगी। मैंने आखिरकार मनदीप बामरा के साथ अपने रिश्ते की घोषणा की है। इस रिश्ते को ऑफिशियल करने के पीछे हमारी फैमिली है। मैंने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया और मुझे लगता है कि मेरे कई दोस्त इस बारे में नहीं जानते।'
शादी की तारीख के बारे में बात करते हुए रानी चटर्जी ने कहा, 'मैं अभी शादी की डेट कन्फर्म नहीं कर सकती क्योंकि मुझे नहीं पता है। शायद मैं इस साल शादी कर लूंगी। मनदीप और मैं कई सालों से दोस्त हैं, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि हम एक दिन शादी करेंगे। मैंने अपने करीबी दोस्तों को भी शादी के बारे में नहीं बताया। यह सभी के लिए चौंकाने वाला होगा।'