फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी: सालों बाद इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं अभिनेत्री रिंकू घोष, इस वजह से हो गई थीं फिल्मों से दूर

Wed, 03 Nov 2021 02:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 03 Nov 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress rinku ghosh is all set to come back in industry after six years told the reason
रिंकू घोष - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत के बहुत से सितारे ऐसे होते हैं जो लगातार काम करते रहते हैं जबकि कई सितारे कुछ ब्रेक के बाद काम पर लौटते हैं। कई बार लगातार फ्लॉप फिल्में देने से तो कभी पारिवारिक वजहों से कई सितारे ब्रेक पर जाकर फिर फिल्मों में वापसी करते हैँ। भोजपुरी सिनेमा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है। हाल ही में छह साल से बड़े पर्दे से दूर अभिनेत्री रिंकू घोष भी अब भोजपुरी सिनेमा में लौट रही हैं।



इस वजह से सिनेमा से दूर हो गई थीं रिंकू

रिंकू ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। उन्होंने इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया लेकिन फिर उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। वह करीब छह साल से ब्रेक पर थीं अब वह वापसी के लिए तैयार हैं। रिंकू बहुत जल्द जी गंगा के एक रियलिटी शो में नजर आएंगी। इसके साथ ही रिंकू ने एक इंटरव्यू में पर्दे से दूर रहने की वजह बताई है।

Bhojpuri actress rinku ghosh is all set to come back in industry after six years told the reason
रिंकू घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिंकू घोष ने इंडस्ट्री में रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। रवि किशन संग उनकी फिल्म बिदाई को काफी पसंद किया गया था। उनका करियर भी काफी अच्छा चल रहा था। हालांकि बीच में अचानक से रिंकू ने फिल्मों से दूरी बना ली। अब हाल ही में रिंकू ने बताया कि असल में फिल्मों से दूरी की वजह शादी है।

Bhojpuri actress rinku ghosh is all set to come back in industry after six years told the reason
रिंकू घोष - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल रिंकू शादी करके विदेश में सेटल हो गई थीं इसलिए फिल्म इंडस्ट्री से दूर थीं। उन्होंने कहा, 'सच्चाई यह है कि मैं अपने असल जिंदगी के हीरो के साथ शादी करके मस्कट शिफ्ट हो गई थी। शादी करके भारत से बाहर चली गई थी और अपनी गृहस्थी में रम गई थीं। अब मैं छह सालों बाद भारत लौटी हूं और अपने फैंस के बीच आ गई हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actress rinku ghosh is all set to come back in industry after six years told the reason
रिंकू घोष - फोटो : सोशल मीडिया

रिंकू ने कहा कि, 'उन्होंने पहले ही फैसला किया था कि जब वह शादी करेंगी तो जीवन के कुछ साल अपनी शादी को देंगी। उन्होंने आगे कहा मेरी शादी अरेंज मैरिज थी। उस वक्त मेरा पूरा ध्यान शादीशुदा जिंदगी पर था। मुझे बहुत प्यार मिला। मेरे पति ने मुझे बहुत प्यार दिया जिस कारण सच बोलूं तो इंडस्ट्री को ज्यादा मिस नहीं किया'।

विज्ञापन
Bhojpuri actress rinku ghosh is all set to come back in industry after six years told the reason
रिंकू घोष - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि अब रिंकू इंडस्ट्री में लौट आई हैं। रिंकू घोष ने कहा कि, 'बहुत जल्द आप लोग मुझे सेट पर देखेंगे। मैं बहुत जल्द टीवी पर लौटने वाली हूं'। बता दें कि रिंकू ने भोजपुरी के अलावा तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने भारत भाग्य विधाता, मुंबई गॉडफादर, चालाक उनकी कुछ हिंदी फिल्में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed