Bhojpuri Cinema: वीर योद्धा महाबली जिसने फिल्म बाहुबली को दी थी टक्कर, ऐसे बनी भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
अब तक का सबसे बड़ा बजट
भोजपुरी फिल्मों का अक्सर बजट कम ही होता है। लेकिन वीर योद्धा महाबली का बजट भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा है। इस फिल्म के निर्माण पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इतना ही नहीं इसके 2 :30 मिनट के ट्रेलर को बनाने 70 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
फिल्म वीर योद्धा महाबली देश के वीर योद्धाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में भोजपुरी फिल्म के सबसे बड़े स्टार दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में थे। दिनेश लाल यादव फिल्म में वीर योद्धा महाबली की भूमिका में थे। यह फिल्म चार भाषाओं हिन्दी, भोजपुरी, तमिल और तेलगू में रिलीज होने वाली थी। लेकिन 2017 में शुरू हुई ये फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। कहा जाता है कि बड़े बजट की फिल्म होने के कारण इस फिल्म की शूटिंग को बीच बीच में रोक दिया जाता रहा।
बनाया गया अब तक का सबसे भव्य सेट
भोजपुरी सिनेमा में अक्सर छोटी सी जगह पर ही सारी फिल्म की शूटिंग हो जाती है। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग न सिर्फ पहाड़ी इलाकों में की गई बल्कि इस फिल्म के लिए बाहुबली की तरह ही भव्य सेट तैयार किया गया। इसमें सैकड़ों घोड़ा और घुड़सवारों का इस्तेमाल किया गया था।
पहली बार हुआ वीएफएक्स का इस्तेमाल
इस फिल्म की खास बात थी कि इस फिल्म में वीएफएक्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया था, यानि इसके दृश्य ग्रीन स्क्रीन पर शूट किए गए थे। इस तकनीक का इस्तेमाल अक्सर, बॉलीवुड और साउथ कि फिल्मों में किया जाता है। लेकिन भोजपुरी फिल्मों में ऐसा पहली बार किया गया था।