फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: फैंस को पसंद आ रही पवन सिंह और रेणुका पंवार की जोड़ी, ‘जिंदगी’ गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Sat, 08 Jan 2022 10:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 08 Jan 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Fans are liking the pairing of Pawan Singh and Renuka Panwar the song Zindagi rocked the internet
पवन सिंह,रेणुका पंवार का भोजपुरी गाना - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता इन दिनों काफी बढ़ती जा रही है। हिंदी सिनेमा के साथ ही अब लोगों के बीच भोजपुरी गानों का चलन भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही वजह से है कि लोग भोजपुरी फिल्मों के साथ- साथ भोजपुरी गानों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। नया साल शुरू होते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में नए- नए गानों की झड़ी लग गई। इसी क्रम में बीते दिनों कई गाने रिलीज किए गए , जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। इसी बीच अब मशहूर भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह का एक और गाना रिलीज हो गया है।

loader

हाल ही में रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना 'जिंदगी' आते ही दर्शकों का पसंदीदा बन गया है। खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार भी नजर आ रही हैं। पवन और रेणुका का यह गाना बीते कई दिनों से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो को अभी तक 1 करोड़ 68 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Bhojpuri: Fans are liking the pairing of Pawan Singh and Renuka Panwar the song Zindagi rocked the internet
पवन सिंह,रेणुका पंवार का भोजपुरी गाना - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह के साथ इस गाने को हरियाणा की फेमस गायिका रेणुका पंवार ने गाया है। जिंदगी एक रोमांटिक गाना है।, जिसमें पवन सिंह प्यार में बदलते नजर आ रहे हैं। गाने को वीवायआरएल भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो को गोवा के लोकेशन में शूट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Fans are liking the pairing of Pawan Singh and Renuka Panwar the song Zindagi rocked the internet
पवन सिंह,रेणुका पंवार का भोजपुरी गाना - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने को दीपेश गोयल ने निर्देशित किया है। जबकि गाने के बोल पिंकू बाबा ने लिखे हैं। यह गाना भोजपुरी - हिंदी का मिलाजुला वर्जन है। इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में हिंदी और भोजपुरी गाने के मिक्स वर्जन ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा है।
Bhojpuri: Fans are liking the pairing of Pawan Singh and Renuka Panwar the song Zindagi rocked the internet
पवन सिंह,रेणुका पंवार का भोजपुरी गाना - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी पवन सिंह ने ऐसे कई गाने रिलीज किए हैं। इसमें पायल देव के साथ गाया हुआ गाना 'बारिश' को लोगों ने खूब पसंद किया। उनके इस गाने को यूट्यूब पर 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, उनके गाने 'तुमसा कोई प्यारा' को भी लोगों ने काफी पसंद किया। इसे यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri: Fans are liking the pairing of Pawan Singh and Renuka Panwar the song Zindagi rocked the internet
पवन सिंह,रेणुका पंवार का भोजपुरी गाना - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा बीते दिनों खेसारी लाल यादव भी अपने कुछ गानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉलीवुड के मशहूर गानों का भोजपुरी वर्जन रिलीज करते ही खेसारी इंटरनेट पर छा गए थे। बादशाह के मशहूर गाने पानी- पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज करने के बाद बीते दिनों जारी हुए गाने दो घूंट को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed