{"_id":"6281f9408ef3cd299a0b2677","slug":"bhojpuri-horror-films-balma-biharwala-2-ghoonghat-mien-ghotala-bairi-kangna-2-baap-re-baap-dain-mangal-phera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: कलेजा मजबूत हो तभी देखें भोजपुरी की ये चर्चित फिल्में, भूतों, चुड़ैलों और डायनों का हर कदम पर डेरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: कलेजा मजबूत हो तभी देखें भोजपुरी की ये चर्चित फिल्में, भूतों, चुड़ैलों और डायनों का हर कदम पर डेरा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 16 May 2022 10:09 PM IST
सार
हिंदी सिनेमा में रामसे ब्रदर्स और भाखड़ी ब्रदर्स से लेकर राम गोपाल वर्मा और विक्रम भट्ट तक की हॉरर फिल्मों ने बड़े परदे पर अलौकिक और पारलौकिक शक्तियों का एक अलग संसार रचा है।
विज्ञापन
1 of 8
Bhojpuri Horror Films
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा में रामसे ब्रदर्स और भाखड़ी ब्रदर्स से लेकर राम गोपाल वर्मा और विक्रम भट्ट तक की हॉरर फिल्मों ने बड़े परदे पर अलौकिक और पारलौकिक शक्तियों का एक अलग संसार रचा है। रामसे ब्रदर्स ने अगर मुखौटों वाले भूतों से लोगों को खूब डराया तो राजकुमार कोहली जैसे निर्देशक भी हुए जिन्होंने कभी नागिन तो कभी जानी दुश्मन जैसी फिल्में बनाकर रहस्य और रोमांच में भय का अद्भुत मिश्रण किया। राम गोपाल वर्मा ने डरावनी फिल्मों को खंडहरों, पुराने मंदिरों और हवेलियों से निकालकर मेट्रो की सैर कराई। भोजपुरी सिनेमा में भी समय समय पर हॉरर फिल्में बनती रही हैं, इनमें से कुछ को सफलता भी मिली। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ भोजपुरी हॉरर फिल्मों के बारे में...
2 of 8
बैरी कंगना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बैरी कंगना
1992 में बनी कुणाल और मीरा माधुरी अभिनीत फिल्म 'बैरी कंगना' उन दिनों की सिल्वर जुबली फिल्म थी। इसे भोजपुरी की पहली कामयाब हॉरर फिल्म भी कहा जाता है। इस फिल्म का निर्देशन निहाल सिंह ने किया था। उस समय की यह सबसे ज्यादा चर्चित हॉरर फिल्म थी। फिर इसी नाम को भुनाने के लिए 'बैरी कंगना 2' बनी है जिसमें रवि किशन, काजल राघवानी की जोड़ी थी। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिली थी जितनी कुणाल की फिल्म बैरी कंगना को मिली थी।
3 of 8
मंगल फेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मंगल फेरा
गोविंदा के भांजे विनय आनंद कई भोजपुरी फिल्मे कर चुके है लेकिन उनको यहां भी उतनी सफलता नहीं मिली। 2013 में भी उनकी हॉरर फिल्म 'मंगल फेरा' आई थी। यह भोजपुरी के साथ साथ गुजरती और नेपाली में भी बनी। गायत्री राठौर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन श्रीधर शेट्टी ने किया था। भोजपुरी में यह फिल्म उतनी सफल तो नहीं रही अलबत्ता इस फिल्म को गुजराती में थोड़ा बहुत पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बलमा बिहार वाला 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बलमा बिहार वाला 2
'बलमा बिहार वाला 2' शीर्षक से तो लगता है कि यह कोई रोमांटिक फिल्म होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। यह फिल्म पूरी तरह से हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और पाखी हेगड़े की जोड़ी है। इस फिल्म को विष्णुशंकर बेलू ने निर्देशित किया था जबकि फिल्म के निर्माता रितेश ठाकुर थे। यह फिल्म 4 मार्च 2016 को रिलीज हुई थी। बिहार और मुंबई में इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली।
विज्ञापन
5 of 8
बाप रे बाप
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बाप रे बाप
'बाप रे बाप' हॉरर कॉमेडी फिल्म थी जिसमें गौरव झा, आंचल सोनी की जोड़ी थी। इस फिल्म की खास बात ये रही कि फिल्म की नायिका आंचल सोनी ने ही इस फिल्म का निर्माण किया था और फिल्म के गाने भी खुद ही लिखे थे। इस फिल्म को जी.जे. रॉक्स ने निर्देशित किया। यह फिल्म 13 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी की उम्मीद इस फिल्म से की जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।