भोजपुरी सिनेमा के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यही रही है कि इसे देखने सिनेमाघरों में भोजपुरी परिवार कम ही आते हैं। खासतौर से महिलाएं ये फिल्म देखने सिनेमाघरों में जाने की हिम्मत कम ही जुटा पाती हैं। भोजपुरी सिनेमा में महिला निर्माता निर्देशकों की भी भारी किल्लत रही है। लेकिन, बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली चेतना झाम्ब इस परिदृश्य को बदलने निकली हैं। उन्होंने न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में कहानी, पटकथा और संवाद लिखने का बीड़ा उठाया है बल्कि अपनी नई फिल्म ‘बेगुनाह’ की वह निर्माता भी हैं। चेतना के साथ इस फिल्म के निर्माण का बीड़ा दो और महिला निर्माताओं ने भी उठाया है।
Bhojpuri Horror Movie: एयरहोस्टेस से फिल्म निर्माता बनीं समस्तीपुर की चेतना, फिल्म में दिखाएंगी कथक का कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्तीपुर, बिहार की रहने वाली चेतना झाम्ब पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। समस्तीपुर में उनके पिता चंद्र प्रकाश झाम्ब का कपड़ों का कारोबार है और मां विद्या झाम्ब घर चलाने के साथ साथ ब्यूटीपार्लर भी चलाती रही हैं। बीते एक दशक से बेंगलुरु में बसी चेतना के मुताबिक वह एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं और अब नौकरी छोड़कर हेल्थ केयर के कारोबार में व्यस्त हैं। वह कहती हैं, 'काफी समय से सिनेमा की तरफ मेरा झुकाव रहा है। भोजपुरी से मेरा लगाव बचपन से ही है। इसलिए, जब मैंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने के बारे में सोचा तो भोजपुरी से ही शुरुआत की।'
यह भी पढ़ें:- Bhojpuri: अब इस अभिनेत्री ने इस्लाम के लिए छोड़ी इंडस्ट्री, बोलीं- सब खत्म करने का इरादा कर लिया
चेतना झाम्ब की पहली भोजपुरी फिल्म 'बेगुनाह' में स्वाति झाम्ब और निशा योगेश्वर भी बतौर निर्माता जुड़ी हुई हैं। भोजपुरी सिनेमा के किसी कार्यक्रम में ऐसा पहली बार हुआ जब निर्माता के रूप में तीन महिलाएं एक साथ एक ही मंच पर नजर आईं। चेतना झाम्ब ने फिल्म के एक गीत पर कथक नृत्य भी किया है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भोजपुरी फिल्म निर्माता अभय सिन्हा ने कहा, 'भोजपुरी सिनेमा के लिए यह बहुत अच्छा दौर है जब महिलाएं भोजपुरी सिनेमा में कदम रख रहीं हैं। इससे भोजपुरी सिनेमा में काफी सुधार होगा।'
यह भी पढ़ें:- Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ दायर हुई याचिका, भगवान राम और हनुमान के गलत चित्रण का लगाया आरोप
हॉरर फिल्म 'बेगुनाह' में मुख्य किरदार अभिनेता रितेश पांडे निभा रहे हैं। भोजपुरी के मौजूदा दौर के सितारों दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के ही नक्शेकदम चलने की कोशिश कर रहे रितेश ने तीनों की शान में इस मौके पर खूब कसीदे भी पढ़े। वह कहते हैं, ‘भोजपुरी के ये तीनों स्टार एक से बढ़कर एक हैं। तीनों की तुलना नहीं हो सकती है। पवन सिंह जहां अच्छा एक्शन करते हैं तो, वहीं खेसारी लाल यादव कॉमेडी अच्छी करते हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्में पारिवारिक दर्शकों को खूब पसंद आती हैं।’