धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की कहानी तो आपको याद ही होगी। बेटा और बहू परदेस से लौटते हैं। सोचते हैं घर पहुंचकर अपने अलगाव की बात माता पिता से करेंगे और यहां पिता स्वयं तैयार बैठे हैं, अपना दूसरा घर बसाने को। माता पिता के अलगाव को लेकर हास्य रचने की अब नई कोशिश होने जा रही है, वेब सीरीज ‘ट्रिपलिंग’ के तीसरे सीजन में। टीवीएफ वाले अरुणाभ कुमार अब ‘टीवीएफ फेम’ हो चुके हैं। निर्देशक के रूप में नीरज उधवानी आ गए हैं। अरुणाभ सीरीज के प्रोड्यूसर तो हैं ही, उन्होंने इस सीजन की कहानी भी अभिनेता सुमित व्यास के साथ मिलकर लिखी है। सुमित पिछले सीजनों की तरह ही इस बार भी लीड किरदार में हैं। पटकथा और संवाद भी उन्हीं के लिखे हैं। ‘ट्रिपलिंग सीजन 3’ का ट्रेलर शुक्रवार की शाम भरी बारिश के बीच यहां लॉन्च हुआ और इस मौके पर तीसरे सीजन के कलाकारों ने भी खूब गुफ्तगू की।
Tripling Season 3: नए निर्देशक के साथ लौटी भाई बहन की दिलदार तिकड़ी, यहां पढ़िए इस सीजन के ट्विस्ट का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘ट्रिपलिंग सीजन 3’ सिर्फ पांच एपिसोड का है। तीन साल बाद चंचल, चंदन और चितवन की तिकड़ी फिर से लौट रही है और जैसा कि हमने बताया इस बार कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है। तीनों भाई बहन इस बार अपने माता पिता के रिश्ते ठीक करने लौटे हैं। सब मिलकर ट्रेकिंग पर जाते हैं। और, कहानी को इस छोर से उस छोर तक हास्य, व्यंग्य और भावनाओं के रास्ते ले जाने की कोशिश करने वाले हैं।
Box Office Report: पीएस-1 की कमाई में आई गिरावट, चिरंजीवी को लगा झटका, ऐसा रहा रश्मिका मंदाना की फिल्म का हाल
'ट्रिपलिंग' के पहले सीजन की शूटिंग से पहले जब सुमित व्यास की मुलाकात सीरीज के निर्माता अरुणाभ कुमार से हुई तो सुमित व्यास ने ही उन्हें 'ट्रिपलिंग' का आइडिया दिया था। सुमित व्यास कहते हैं, 'सीरीज की कहानी लिखने, अभिनय करने और इसे बनाने में और भी बहुत सारा योगदान करने के दौरान बहुत कुछ सीखने और करने को मिला। अब यह तीसरा सीजन एक पागलपंती जैसा ही है क्योंकि हम भाई बहनों को पता चलता है कि अपने परिवार में सब क्रेजी हैं।'
Amitabh Bachchan: छोटे पर्दे पर भी सिक्का जमा चुके हैं बिग बी, केबीसी के अलावा इन शो में भी आए नजर
जैसा कि दर्शकों को पता ही है कि ‘ट्रिपलिंग’ के पिछले सीजन में चंचल अपने घर से भाग जाती है और फिर अपने भाई के साथ अपने माता पिता के साथ मिलने जाती है। इस बार ट्रिप पर मां बाप भी होंगे। चंचल की भूमिका निभा रही मानवी गगरू कहती हैं, 'हम जितनी बार भी ‘ट्रिपलिंग’ की शूटिंग करते हैं, ऐसा लगता है कि एक तरह की घर वापसी हो रही है। हम सभी एक दूसरे की खूबियों और अनूठेपन से इतने परिचित हो चुके हैं कि यूनिट के लोग परिवार जैसे लगते हैं।'
Amitabh Bachchan: जब अमीन सयानी ने कर दिया था अमिताभ को रिजेक्ट, बोले- मैं सड़कों पर होता... ; पढे़ं यह किस्सा
वहीं सीरीज में चितवन की भूमिका निभा रहे अमोल पाराशर कहते हैं, 'मुझे अभी तक किसी भी शो में चितवन जैसा किरदार निभाने का मौका नहीं मिला है। मैं 'ट्रिपलिंग' की टीम का आभारी हूं कि उन्होंने एक यादगार किरदार निभाने का मौका दिया है। लोग मेरे किरदार को खूब पसंद करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में मैं बिल्कुल भी वैसा नहीं हूं।' सुमित व्यास, मानवी गगरू, अमोल पाराशर के अलावा इस सीजन में कुमुद मिश्रा, शेरनाज पटेल और कुणाल रॉय कपूर की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं।
Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ दायर हुई याचिका, भगवान राम और हनुमान के गलत चित्रण का लगाया आरोप