{"_id":"6308984898ff4d3d3e1e160a","slug":"bhojpuri-khesari-lal-yadav-and-neha-raj-new-song-tution-wali-gets-record-one-crore-views-in-two-weeks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: यूट्यूब पर छाया भोजपुरी गाना 'ट्यूशन वाली', खेसारी-नेहा राज की केमिस्ट्री को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: यूट्यूब पर छाया भोजपुरी गाना 'ट्यूशन वाली', खेसारी-नेहा राज की केमिस्ट्री को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 26 Aug 2022 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की दुनिया दीवानी है। उनकी फिल्मों के साथ-साथ लोग उनके गानों को भी बहुत पसंद करते हैं। सिंगर के गाने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं, जिसकी वजह से उनके फैंस खेसारी के गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसा ही कुछ भोजपुरी की हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के पिछले दिनों रिलीज हुए गाने ने भी किया है। सावन के महीने में आए अपने गाने 'बोलबम' से धूम मचाने के बाद अब खेसारी के नए गाने 'ट्यूशन वाली' ने इंटरनेट पर कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए हैं। ऐसे में उनका यह गाना खूब वायरल हो रहा है।
2 of 4
खेसारी लाल यादव का नया गाना ट्यूशन वाली
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित स्टार खेसारी लाल यादव का गाना 'ट्यूशन वाली' आदिशक्ति फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर 13 अगस्त को रिलीज किया गया था। नेहा राज और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री देख लोगों के सिर पर इस गाने का खुमार इस कदर चढ़ा कि 'ट्यूशन वाली' ने दो हफ्ते पूरे किए बिना ही एक करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।
3 of 4
खेसारी लाल यादव का गाना ट्यूशन वाली
- फोटो : सोशल मीडिया
'ट्यूशन वाली' गाने पर लोग ढेरो लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं। पवन पांडे द्वारा लिखे गए इस गाने में खेसारी लाल यादव एक कॉलेज के लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे ट्यूशन वाली लड़की से प्यार हो गया है। खेसारी नेहा राज को लाइब्रेरी में निहारते भी नजर आ रहे हैं। गाने को इस तरह मिल रहे रिस्पॉन्स को देख खेसारी लाल यादव भी बहुत खुश होंगे। खेसारी और नेहा का यह गाना काफी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, उसका ही नतीजा है कि इस गाने को इतने व्यूज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव गानों के साथ-साथ इन दिनों फिल्म ‘संघर्ष 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके साथ ही खेसारी लाल यादव का एक नया गाना ‘मटक मटक’भी रिलीज हुआ है, जिसमें वह हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ गाने में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।