{"_id":"630890099ce2ef6c7842ca4c","slug":"sawan-kumar-funeral-stars-arrived-to-bid-farewell-jeetendra-said-could-not-see-the-friend-leaving","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Kumar Funeral: सावन कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे, जीतेंद्र बोले, दोस्त को जाते नहीं देख सकता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sawan Kumar Funeral: सावन कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे, जीतेंद्र बोले, दोस्त को जाते नहीं देख सकता
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सावन कुमार फ्यूनरल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा को तमाम कालजयी फिल्में देने वाले निर्माता निर्देशक सावन कुमार टाक के अंतिम संस्कार के समय शुक्रवार को यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। 86 साल के सावन कुमार का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं। उनका अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में किया गया, जहां उनके छोटे भाई कैलाश टाक ने उन्हें मुहाग्नि दी।
2 of 4
सावन कुमार फ्यूनरल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सावन कुमार टाक को अंतिम विदाई देने के लिए उनकी शवयात्रा में प्रेम चोपड़ा, निर्देशक डेविड धवन, अशोक पंडित, सिद्धार्थ नगर, सुनील पाल, अभिनेत्री साहिला चढ्ढा, एक्शन मास्टर श्याम कौशल व अन्य लोग शामिल हुए। गायिका मधु श्री, अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और अभिनेता रजा मुराद ने सावन कुमार के घर पर ही उनके अंतिम दर्शन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
3 of 4
सावन कुमार फ्यूनरल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी। राकेश रोशन गुरुवार को ही सावन कुमार के घर पहुंचकर उनके परिवार से मिले थे। अभिनेता जीतेंद्र से भी सावन कुमार के बहुत ही आत्मीय संबंध रहे है। उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं उनकी अंतिम यात्रा में इस लिए शामिल नहीं हो पा रहा क्योंकि मैं उन्हें अंतिम यात्रा पर जाते देख नही सकता।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सावन कुमार फ्यूनरल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुहू के इस्कॉन मंदिर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शनिवार पांच बजे से प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि सावन कुमार बॉलीवुड के जाने माने निर्माता निर्देशक रहे हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'नौनिहाल' से की थी, जिसमें एक्टर संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी के साथ उन्होंने मीना कुमारी की आखिरी फिल्म 'गोमती के किनारे' का भी निर्देशन किया था। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘सौतन की बेटी’, ‘हवस’, ‘सौतन’, ‘बेवफा से वफा’, ‘सनम बेवफा’ और चांद का टुकड़ा शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।