साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाइगर आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लोगों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों को जहां यह फिल्म पसंद आ रही है तो वहीं कई ऐसे भी हैं, जिन्हें फिल्म में विजय और अनन्या की जोड़ी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इसके अलावा समीक्षकों की तरफ से भी इस फिल्म नकारात्मक रिव्यू मिल रहे हैं। हालांकि, इन सभी के बीच फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में शानदार कमाई कर सबको जवाब दे दिया है। हले दिन ही जमकर कमाई कर रही इस फिल्म के लिए इसकी स्टार कास्ट ने भी मोटी फीस वसूली है। तो आइए जानते हैं इन सितारों में फीस के बारे में-
Liger Star Cast Fees: बॉलीवुड डेब्यू के लिए विजय ने बढ़ाई पांच गुना फीस,जानें बाकी कलाकारों ने वसूली कितनी रकम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:39 PM IST
सार
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाइगर आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को लोगों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन