{"_id":"621b75baee47446dea1db786","slug":"bhojpuri-monalisa-again-became-mohana-dayan-in-black-saree-and-long-bread-fans-remembered-the-old-style-of-the-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: काली साड़ी और लंबी चोटी में फिर से 'डायन' बनीं मोनालिसा, फैंस को याद आया अभिनेत्री का पुराना अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: काली साड़ी और लंबी चोटी में फिर से 'डायन' बनीं मोनालिसा, फैंस को याद आया अभिनेत्री का पुराना अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 27 Feb 2022 06:29 PM IST
सार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मोनालिसा आज देश भर में लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अभिनय के साथ-साथ मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह लगातार वर्चुअल दुनिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फैंस भी अभिनेत्री के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।
इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं। दरअसल टीवी सीरियल डायन में मोहाना का किरदार निभाने वालीं मोनालिसा ने अपने उसी पुराने अंदाज में एक वीडियो शेयर किया है। इसे देख फैंस को एक बार फिर टीवी की डायन मोहाना याद आ गई है।
Trending Videos
2 of 5
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सामने आए इस वीडियो में अभिनेत्री स्टार प्लस के मशहूर सीरियल डायन में निभाए अपने मोहाना के किरदार को एक बार फिर फैंस के साथ साझा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री काली साड़ी और लंबी चोटी में दिखाई दे रही हैं। शेयर किए गए इस वीडियो में एक व्यक्ति मोनालिसा की लंबी चोटी पकड़े उनके साथ चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, मोहाना को फिर से जीने को मिला। मेरे पसंदीदा किरदार डायन को निभाने में हमेशा बहुत मजा आता है। आपके द्वारा साझा किए गए ढेरों संदेशों और वीडियो के लिए सभी दोस्तों का धन्यवाद। सभी को ढेर सारा प्यार, यूं ही समर्थन करते रहे।
4 of 5
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
शेयर किए गए इस वीडियो में मोनालिसा काली साड़ी पहने अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलते हुए सेट की तरफ जाती दिख रही हैं। इसके बाद अभिनेत्री चेयर पर बैठकर अपनी लंबी चोटी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अपने इस वीडियो के साथ अभिनेत्री ने बैकग्राउंड में पुराने जमाने का मशहूर गाना टये रेशमी जुल्फेंट प्ले किया है।
विज्ञापन
5 of 5
मोनालिसा, विक्रांत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
मोनालिसा के इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 27 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री के इस लुक की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा जल्द ही स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में अपने पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।