{"_id":"61feba770f11701f10507372","slug":"bhojpuri-monalisa-shared-her-bold-photos-on-instagram-started-the-first-shoot-of-the-year-on-vasant-panchami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: मोनालिसा ने वसंत पंचमी पर की नए काम की शुरुआत, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: मोनालिसा ने वसंत पंचमी पर की नए काम की शुरुआत, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:27 PM IST
सार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अपने बोल्ड लुक से अक्सर सुखिया बटोरने वालीं अभिनेत्री इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल है।
विज्ञापन
1 of 5
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अपने बोल्ड लुक से अक्सर सुखिया बटोरने वालीं अभिनेत्री इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल है। यही वजह है कि मोनालिसा आज सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हो चुकी हैं। बेहतरीन अदाकारी के चलते अभिनेत्री के सोशल मीडिया पर भी काफी फॉलोअर्स है। अभिनेत्री अपने इन्हीं फॉलोअर्स के साथ लगातार सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी बेसब्री से उनकी तस्वीरों का इंतजार करते हैं और इन्हें काफी पसंद भी करते हैं।
इसी क्रम में एक्ट्रेस ने अब हाल ही में अपनी कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अपनी मनमोहक अदाओं से फैंस का दिल जीत रहीं मोनालिसा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए फैंस को इस साल के अपने शूट के बारे में भी जानकारी दी।
2 of 5
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री मोनालिसा हल्के भूरे रंग की शॉर्ट टी-शर्ट और काले रंग की ओवरसाइज पैंट पहनी नजर आ रही हैं। अपने इस शानदार लुक के साथ ही अभिनेत्री फुल टशन में बेहतरीन पोज करती दिखाई रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस यह भी बताया कि वह अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं।
3 of 5
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
फोटोज को शेयर करते हुए मोनालिसा ने इसके कैप्शन के साथ साल के अपने पहले काम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, बसंत पंचमी पर आशीर्वाद के साथ साल 2022 के अपने पहले दिन की शूटिंग की शुरुआत करते हुए। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को उनके फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं। वहीं कई लोग इस पर कमेंट करते हुए अभिनेत्री की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ ही घंटों में अभिनेत्री की इन तस्वीरों को 28 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा कई लोग कमेंट सेक्शन पर इमोजीस पोस्ट करते हुए उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी ही कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा अपने पति अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ भी अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर करती हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा ने अभी फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। उन्हें आखिरी बार टीवी सीरियल 'नजर' में देखा गया था। इसमें उन्होंने डायन का रोल प्ले किया था। वह आजकल अपने आने वाली वेब सीरीज 'धप्पा' और 'रात्रि के यात्रि 2' में काफी व्यस्त हैं। मोनालिसा 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।