{"_id":"621e7830992df94a84112c2a","slug":"bhojpuri-monalisa-was-seen-dancing-on-the-song-of-mohammad-rafi-fans-loved-her-no-makeup-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: मोहम्मद रफी के गाने पर झूमती नजर आईं मोनालिसा, नो मेकअप लुक से जीता फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: मोहम्मद रफी के गाने पर झूमती नजर आईं मोनालिसा, नो मेकअप लुक से जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:18 AM IST
सार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते अभिनेत्री आज से भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बल्कि पूरे देश भर में लोकप्रिय हो चुकी हैं। यही वजह है कि फैन फॉलोइंग के मामले में वह कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं।
एक्ट्रेस अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इसी क्रम में मोनालिसा ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री पुराने जमाने के मशहूर गाने तारीफ करूं क्या उसकी पर थिरकती नजर आ रही हैं।
2 of 5
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी वैनिटी वैन में मोहम्मद रफी के मशहूर गाने तारीफ करूं क्या उसकी पर झूमती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग के पैजामे के साथ हरे रंग का क्रॉप टॉप पहना हुआ था। इसके साथ ही अभिनेत्री खुले बालों में बेहद प्यारी नजर आ रही थीं।
3 of 5
मोनालिसा
- फोटो : insta
खास बात यह है कि अपनी इस वीडियो में अभिनेत्री नो मेकअप लुक में दिखाई थी। बिना मेकअप के भी एक्ट्रेस दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही हैं। वीडियो में डांस करने के बाद अभिनेत्री अपनी वैनिटी वैन में मेकअप करवाती हुई दिखाई दी। एक्ट्रेस ने शेयर की गई इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, तारीफ करो….मुझे सुनना पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री के इस वीडियो को उनके फैंस लगातार लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 13 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। वही कई फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी खूबसूरती और सादगी की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति विक्रांत सिंह के साथ भी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मोनालिसा, विक्रांत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों में अभिनेत्री और उनके पति शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। मोनालिसा जहां लाल कलर के जोड़े में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो वहीं उनके पति क्रीम रंग की शेरवानी में उन्हें टक्कर देते दिख रहे हैं। यह तस्वीर स्टार प्लस पर आने वाले शो स्मार्ट जोड़ी के सेट से शेयर की गई हैं, जिसमें अभिनेत्री अपने पति के साथ हिस्सा ले रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।