भोजपुरी: पहली पत्नी को याद कर भावुक हो जाते हैं पवन सिंह, शादी के तीन महीने बाद ही पंखे से लटककर दे दी थी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था और वो बेहद खूबसूरत दिखती थीं। दोनों की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी के बाद पवन सिंह और नीलम तुरंत मुंबई शिफ्ट हो गए थे। लेकिन शादी के 3 महीने बाद ही नीलम ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
इस वजह से किया सुसाइड
पवन सिंह अक्सर काम के सिलसिले में व्यस्त रहते थे और अपनी पत्नी को वक्त नहीं दे पाते थे, जिसके कारण नीलम तनाव में रहने लगी थीं। तनाव की वजह से ही उन्होंने सुसाइड कर लिया।
हर साल मनाते हैं जन्मदिन
नीलम बेशक इस दुनिया से चली गईं हो, लेकिन पवन उनके जन्मदिन के मौके पर अपनी पत्नी को याद जरुर करते हैं। वह घर में पूजा रखवाते हैं और लोगों में दान देते हैं।
परिवार की मर्जी से की दूसरी शादी
नीलम के गुजर जाने के बाद साल 2018 में पवन ने परिवार की मर्जी से बलिया की ज्योति से दूसरी शादी की। दोनों अब खुशहाल जीवन जी रहे हैं। लेकिन कई मौकों पर पवन सिंह को आज भी नीलम को याद करते हुए देखा जाता है।