फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन के लिए निरहुआ का ऐसा प्यार नहीं देखा होगा आपने, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

Sun, 26 Aug 2018 11:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
bhojpuri rakhi song nirahua and akshara singh make you emotional video goes viral

रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के रिश्ते को न केवल मजबूत बनाता है बल्कि इससे कई तरह के इमोशन्स भी जुड़े होते हैं। आज के दिन यह त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं और उनकी लंबी उम्र और मंगल कामना कर रही हैं। रक्षा बंधन पर बॉलीवुड फिल्मों के कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं क्योंकि इस दिन ये गाने बिल्कुल फिट बैठते हैं। वहीं अब भोजपुरी सिनेमा के गाने भी बॉलीवुड को टक्कर दे रहे हैं। 

bhojpuri rakhi song nirahua and akshara singh make you emotional video goes viral
Nirhua

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के रक्षाबंधन पर आधारित कई गानों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन गानों में भाई-बहन के प्यार को साफ देखा जा सकता है। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का एक वीडियो भी जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी ऑनस्क्रीन बहन के साथ राखी का त्योहार मना रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के रक्षा बंधन के कई गाने खूब वायरल हो रहे हैं और उन्हें बार-बार देखा जा रहा है।

bhojpuri rakhi song nirahua and akshara singh make you emotional video goes viral
Nirhua
भोजपुरी के मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का गाना 'राखी के बंधन' अदालत एल्बम का है। इस भोजपुरी राखी सॉन्ग में निरहुआ के साथ प्रमिल जैन नजर आ रही हैं और इसमें भाई-बहन के प्यार को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। आपको बता दें कि इस वीडियो सॉन्ग में भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही इमोशनल अंदाज में दिखाया गया है। भोजपुरी के मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का गाना 'राखी के बंधन' अदालत एल्बम का है। इस भोजपुरी राखी सॉन्ग में निरहुआ के साथ प्रमिल जैन नजर आ रही हैं और इसमें भाई-बहन के प्यार को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। आपको बता दें कि इस वीडियो सॉन्ग में भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही इमोशनल अंदाज में दिखाया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही शशिकांत ने निरहुआ के खिलाफ मुंबई में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो टेप में निरहुआ ने पत्रकार के साथ गालीगलौच की थी। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri rakhi song nirahua and akshara singh make you emotional video goes viral

निरहुआ की तरह ही भोजपुरी एक्टर पवन सिंह भी रक्षा बंधन के मौके पर बहुत ही शानदार गाना लेकर आए हैं। पवन सिंह ने 'भाई के पुकार' सॉन्ग को गाया है, और इस गाने को भी यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। यही नहीं, भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी रक्षा बंधन के मौके पर एक गाना गाया है, और भाई-बहन के रिश्ते को शब्दों में पिरोने की कोशिश की है। अक्षरा सिंह का ये गाना भी बहुत ही इमोशनल है। देखें वीडियो-


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed