{"_id":"5b823cb242c7924676417203","slug":"tusshar-kapoor-speaks-about-relationship-with-ekta-kapoor-on-raksha-bandhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TV क्वीन एकता कपूर का असलियत में छोटे भाई तुषार के साथ ऐसा है रिश्ता, रक्षाबंधन पर खुद ही खोली पोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TV क्वीन एकता कपूर का असलियत में छोटे भाई तुषार के साथ ऐसा है रिश्ता, रक्षाबंधन पर खुद ही खोली पोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर अपने छोटे भाई तुषार कपूर के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक ही इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं लेकिन काम में बिजी होने की वजह से दोनों को एक साथ गुजारने का ज्यादा समय अब नहीं मिलता। इस रक्षाबंधन पर तुषार कपूर ने अपने और एकता के रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि वह इस त्योहार को किस तरह से सेलिब्रेट करते हैं।
Ekta Kapoor
तुषार कपूर ने हाल ही में डीएनए को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात बेहिचक कह दी। तुषार ने कहा - 'बचपन में सारी कजन सिस्टर्स आती थीं और राखी बांधती थी। उस वक्त हम लोगों के मन में यही इच्छा रहती थी कि बिल्डिंग की कोई भी लड़की बिना बांधे न जाए। साथ ही हम लोग इस बात की भी होड़ लगाते थे कि किसे सबसे ज्यादा राखी बंधी। हालांकि अब बहुत कुछ बदल गया है।'
Ekta Kapoor
तुषार ने कहा - 'जब भी मैं और एकता रक्षाबंधन पर मिलते हैं तो खूब मस्ती करते हैं। अगर मैं शहर में नहीं होता हूं तो वह या तो राखी खरीदकर रख लेती है या फिर मुझे भेज देती है। यह एक रिवाज है जो हम लोग फॉलो करते आए हैं लेकिन अब समय की बंदिशों की वजह से कई बार ऐसा नहीं हो पाता। बचपन में मैं और एकता खूब लड़ाई करते थे लेकिन समय के साथ हम दोनों ने एक दूसरे के काम में दखलअंदाजी करना छोड़ दिया, अब हम लोग दोस्त ज्यादा हैं। पहले हम लोग कार और रूम शेयर करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor
इसके साथ ही तुषार ने कहा - 'भले ही हम लोग एक ही घर में रहते हो लेकिन करियर के साथ-साथ दोनों के दोस्त भी अलग हैं। हम लोगों ने एक दूसरे को ज्यादा स्पेस दे रखा है। लक्ष्य अभी बहुत छोटा है पिछले साल एकता ने मस्ती में उसे राखी बांध दी थी। एकता को त्योहार बहुत पसंद है। अब हम लोगों का मिलना बहुत कम हो पाता है। जब भी कभी डिनर पर मुलाकात हो जाती है हम लोग खूब बाते करते हैं। हम लोगों के बीच कुछ भी फॉर्मल नहीं है।'
विज्ञापन
Ekta Kapoor
आपको बता दें, तुषार कपूर और एकता कपूर फिल्म स्टार जीतेंद्र के बच्चे हैं। एकता कपूर को टेलीविजन की क्वीन कहा जाता है तो वहीं तुषार फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। तुषार कपूर आखिरी बार गोलमाल अगेन में नजर आए थे। एकता कपूर इन दिनों अपने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की रीबूट' के लिए काफी चर्चाओं में है। यह सीरियल जल्द ही ऑन एयर होने वाला है।