फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार किड्स के रक्षाबंधन मनाने का तरीका है सबसे अलग, अथिया ने खुद किया खुलासा

Sun, 26 Aug 2018 11:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan athiya shetty and ahan shetty tie each other
अथिया शेट्टी, अहान शेट्टी

बॉलीवुड में कुछ ऐसे सेलेब्रिटी किड्स हैं जो लगातार चर्चाओं में बने रहते हैं। इनमें से कुछ ने तो बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है तो कुछ तैयारी में हैं। इन्हीं स्टार किड्स में से एक हैं एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी। आज जब रक्षाबंधन है तो अथिया शेट्टी ने अपने भाई के साथ अनुभव शेयर किया है।

raksha bandhan athiya shetty and ahan shetty tie each other
athiya shetty

दरअसल, रक्षाबंधन का त्योहार अथिया अलग अंदाज में मनाती हैं। इसकी शुरुआत सुनील शेट्टी और उनकी मांं माना शेट्टी ने की है। अथिया ने बताया कि 'हम दोनों ही भाई-बहन एक दूसरे को राखी बांधते हैं। वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है और मैं उसे लेकर बहुत प्रोेटेक्टिव रहती हूं। मैं हमेशा उसके साथ रहूंगी।'

raksha bandhan athiya shetty and ahan shetty tie each other
आथिया शेट्टी

अथिया ने आगे कहा कि 'हालांकि अहान और मैं दो पोल की तरह बिल्कुल अलग हैं लेकिन यही हमारे रिश्ते की सबसे बड़ी खासियत है। वह मुझे हमेशा सिखाता है कैसे शांत रहा जाए और सुरक्षित तरीके से जिंदगी को जिया जाए। वह मुझसे काफी छोटा है लेकिन वह काफी मेच्योर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan athiya shetty and ahan shetty tie each other
अथिया शेट्टी

'समय बीतने के साथ चीजों को देखने का नजरिया भी हमारा बदला है। जब हम छोटे थे तो खूब लड़ते थे और मारपीट करते थे। हम दरअसल WWE खेलते थे लेकिन लड़ने के अगले एक घंटे में हम इसे भूल भी जाते थे। रक्षाबंधन का त्योहार मेरे लिए कभी भी केवल गिफ्ट के लिए नहीं रहा है। इसके बजाय मुझे इस बात की खुशी होती थी कि हम ज्यादा से ज्यादा वक्त एक दूसरे के साथ बिताएंगे। हम इस दिन अपने मामा के घर जाते हैं और अपने सभी भाईयों के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हैं।'    

विज्ञापन
raksha bandhan athiya shetty and ahan shetty tie each other
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी

वहीं सुनील शेट्टी की बात करें तो काफी समय से बड़े परदे से दूर हैं और अपना बिजनेस संभाल रहे हैं। उनकी होटल 'रॉयल इन' नाम से एक रेस्त्रां चेन चलती है। साउथ में भी सुनील शेट्टी के रेस्टोरेंट हैं। अपने इन बिजनेस से सुनील हर साल करीब 110 करोड़ रुपए कमाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed