{"_id":"62f22e30316e2f290b582b43","slug":"bhojpuri-rakshabandhan-special-new-song-pawan-singh-najar-na-laage-ho-from-mera-bharat-mahan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना मचा रहा धमाल, ‘नजर ना लागे हो’ में बहन की रक्षा का वादा निभाते आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना मचा रहा धमाल, ‘नजर ना लागे हो’ में बहन की रक्षा का वादा निभाते आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 09 Aug 2022 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
नजर ना लागे हो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी इंडस्ट्री में हर त्यौहार पर कोई न कोई गाना जरूर रहता है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन है और ऐसे में पवन सिंह अपना नया गाना लेकर हाजिर हो गए हैं। पवन सिंह की फिल्म 'मेरा भारत महान' का गाना 'नजर ना लागे हो', रक्षाबंधन पर सुनने के लिए एकदम परफेक्ट है। पवन सिंह के इस गाने ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा दिया है। लोग गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
नजर ना लागे हो
- फोटो : सोशल मीडिया
'नजर ना लागे' हो गाने में पवन सिंह रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन की रक्षा करने का वादा कर रहे हैं और ढेर सारा प्यार भी लुटा रहे हैं। वीडियो में दिखाए गए भाई-बहन के बीच के इस प्यार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को रिलीज हुए दो दिन बीत चुके हैं और अभी भी इसे खूब व्यूज-लाइक्स मिल रहे हैं। यह गाना अभी से दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया है।
3 of 4
मेरा भारत महान
- फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह का यह गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह के साथ गाने को खुशबू जैन ने आवाज दी है। वहीं, लिरिक्स अरविंद तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। वीडियो में भाई-बहन का प्यारा रिश्ता देखने को मिल रहा है, जो बेहद प्यारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मेरा भारत महान
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 'मेरा भारत महान' फिल्म में पवन सिंह के अलावा रवि किशन गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव, मणि भट्टाचार्य, बीना यादव, आकाश यादव और अंजना सिंह जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन देवेन्द्र तिवारी ने किया है और कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।