{"_id":"6179129d74d2ba0ec618e073","slug":"bhojpuri-singer-and-actor-ritesh-pandey-song-kaun-tha-based-on-rasode-me-kaun-tha-was-love-by-fans-see-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: 'रसौड़े में कौन था' की तर्ज पर बने इस भोजपुरी गाने ने इंटरनेट पर मचाया था हंगामा, देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: 'रसौड़े में कौन था' की तर्ज पर बने इस भोजपुरी गाने ने इंटरनेट पर मचाया था हंगामा, देखें वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रितेश पांडे का भोजपुरी गाना कौन था
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में वैसे तो बहुत सारे ड्रामे देखने को मिले थे लेकिन सीरियल का एक पार्ट जबरदस्त तरीके से चर्चा में आया था। किचन में खाना बनाने के लिए कौन था और किसकी गलती से कूकर फटा था इस पर शो की अभिनेत्री अपनी बहू से पूछती है कि रसोड़े में कौन था? इसे लेकर म्यूजिशियन यशराज मुखाते ने एक बेहद ही मजेदार रैप बनाया था- रसोड़े में कौन था? इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
फैंस को पसंद आया गाना
ऐसे में इसकी जबरदस्त सफलता देखते हुए भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडे एक गाना लेकर आए 'कौन था'। यह गाना रसोड़े में कौन था की तर्ज पर ही बना है। जैसे ही यह सोशल मीडिया पर आया दर्शकों को खूब पसंद आया और जबरदस्त वायरल हो गया। हैलो कौन गाने से रिकॉर्ड बनाने वाले गायक और अभिनेता रितेश के इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
रितेश पांडे का ये भोजपुरी गाना यशराज मुखाते के रैप सॉन्ग रसोड़े में कौन था से मिलता जुलता है लेकिन इसके बोल थोड़े अलग हैं। हालांकि गाने के बोल में कौन था शब्द जरूर इस्तेमाल किया गया। इस गाने में रितेश पांडे के साथ अभिनेत्री आयशा कश्यप नजर आई थीं।
ये गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया और इस पर लाखों व्यूज आए थे। यशराज मुखाते के रैप के बाद दर्शकों को ऐसे ही गाना और भी अच्छा लगा। इससे पहले रितेश पांडे स्नेहा उपाध्याय के साथ गाए गाने हैलो कौन को भी काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रितेश पांडे
- फोटो : यूट्यूब
गाने की बात करें तो इसके बोल विशाल भारती ने लिखे हैं जबकि संगीत गोलू गगन का दिया हुआ है। गाने को रितेश पांडे ने आवाज दी है। इसमें उनका किया रैप लोगों को काफी पसंद आया। रितेश पांडे के इस गाने को आशीष यादव ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
5 of 5
रितेश पांडे का भोजपुरी गाना कौन था
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश के इस वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को किसी दूसरे शख्स के साथ देख लिया था और अब वह सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि वह कौन था। लोगों को उनका यह वीडियो काफी बढ़िया लगा। हिंदी सीरियल साथ निभाना साथिया के रसोड़े वाले पार्ट को इन्हीं वीडियोज के चलते और प्रमोशन मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।