फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग केस: जानिए जेल में बंद अरबाज मर्चेंट ने आर्यन को लेकर पिता से क्या कहा? दोनों को अलग-अलग बैरक में गया है रखा

Wed, 27 Oct 2021 02:19 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 27 Oct 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
No Harm Should be Caused to Aryan Khan Arbaaz Merchant Tells His Father During Jail Meet
आर्यन खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान इस वक्त क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में बंद है। उसके साथ उसका दोस्त अरबाज मर्चेंट भी आर्थर रोड जेल में बंद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज मर्चेंट अपने दोस्त आर्यन खान को लेकर चिंतित है। उसने अपनी यह चिंता पिता को बताई है। अरबाज मर्चेंट के पिता असलम मर्चेंट ने एक अखबार से बातचीत में बताया है कि उनके बेटे की हालत कैसी है और वह आर्यन खान को लेकर क्या कह रहा है।


 

No Harm Should be Caused to Aryan Khan Arbaaz Merchant Tells His Father During Jail Meet
दो अक्तूबर को आर्यन खान को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। - फोटो : अमर उजाला

पिता से बोला अरबाज मर्चेंट- आर्यन को नहीं होना चाहिए कोई नुकसान
अरबाज मर्चेंट ने अपने पिता से कहा कि उसके दोस्त आर्यन खान को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।असलम का कहना है कि ट्रायल के बाद जब वह निकल रहे थे, तो बेटे अरबाज ने उनसे कहा, मैं आर्यन को अकेले जेल में नहीं छोड़ सकता। उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। हम साथ में यहां आए थे और बाहर भी साथ निकलेंगे।

 

No Harm Should be Caused to Aryan Khan Arbaaz Merchant Tells His Father During Jail Meet
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

असलम का कहना है कि अरबाज की इन बातों ने उनका दिल छू लिया। अरबाज के लिए दोस्ती सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि जमानत मिलने में हो रही देरी के कारण अरबाज और आर्यन काफी परेशान हो रहे हैं। असलम ने इससे पहले अरबाज से हुई मुलाकात को लेकर भी बताया। उन्होंने कहा था, जैसे ही मैं अरबाज से मिला उसने कहा, मैं कहां पहुंच गया हूं? उसे जनरक बैरक में छह-सात कैदियों के साथ रखा गया है। असलम ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह कैसे कैदी हैं? मेरे बेटे को जेल में एंजायटी अटैक आ रहा है और वह सो नहीं पा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
No Harm Should be Caused to Aryan Khan Arbaaz Merchant Tells His Father During Jail Meet
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

असलम मर्चेंट ने कहा था कि उनके बेटे की तबियत भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि उन लोगों ने दो दोस्तों को अलग कर दिया है। आर्यन और अरबाज को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। असलम मर्चेंट का कहना था कि उन्हें कैदियों की तरह खाना मिल रहा है। जब भी वह मुझे कोर्ट में मिलता है, तो केस के बारे में ही पूछता है।

 

विज्ञापन
No Harm Should be Caused to Aryan Khan Arbaaz Merchant Tells His Father During Jail Meet
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि मंगलवार को आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, इस मामले में कुछ नतीजा नहीं निकला। ऐसे में बुधवार दोपहर 2.30 बजे से केस की सुनवाई फिर शुरू होगी और यह पता चल जाएगा कि आर्यन खान को जमानत मिल रही है या नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed