फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: मां भगवती के आगे नतमस्तक हुए खेसारी और प्रियंका सिंह, सोशल मीडिया पर भजन 'दुआरा जगराता होई' ने मचाई धूम

Fri, 15 Jul 2022 06:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 15 Jul 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri singer khesari lal yadav and Priyanka Singh devi geet duara jagrata hoi video getting viral on social media
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी लोकप्रियता इतनी है कि पूरे देश में उनके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। अक्सर रोमांटिक गानों को अपनी आवाज देकर धमाल मचाने वाले खेसारी लाल यादव, आज माता का जगराता करके इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। आपको सुनकर हैरानी तो होगी, लेकिन रोमांटिक गानों का तड़का गाने वाले खेसारी मां दुर्गा के भी बहुत बड़े भक्त हैं। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का 'दुआरा जगराता होई' भजन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है कि खेसारी का कोई गाना वायरल हुआ हो लेकिन देवी का यह भजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

bhojpuri singer khesari lal yadav and Priyanka Singh devi geet duara jagrata hoi video getting viral on social media
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह - फोटो : social media

देवी के भजन में मस्त हुए लोग
यह कोई आम गीत नहीं नवरात्री स्पेशल भजन है, जिसमें माता रानी का दरबार सजा हुआ है। इसे सुन लोगों को किसी मंदिर में बैठे होने का एहसास होगा। खेसारी लाल का यह भजन माहौल को और भक्तिमय बनाने का काम कर रहा है। वीडियो में जहां खेसारी माता को अपनी भक्ति का तोहफा दे रहे हैं, वहीं अन्य दर्शक भी मां भगवती का नाम जपते नजर आ रहे हैं।

bhojpuri singer khesari lal yadav and Priyanka Singh devi geet duara jagrata hoi video getting viral on social media
खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह - फोटो : social media

खेसारी और अश्मिता सिंह की आवाज का जादू
भोजपुरी सेंसेशन खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी अदाकारा प्रियंका सिंह  के साथ मिलकर माता को यह भजन भेंट के रूप में पेश किया है। दोनों ने अपनी आवाज का जादू चलाया है। जहां एक तरफ इसमें भक्त माता के भजन पर थिरकते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ खेसारी भी माता को फूल अर्पण कर रहे हैं।  इस वीडियो में खेसारी पूरी तरह माता की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं, वहीं उनका ये अंदाज भक्तों को खूब पसंद आ रहा है। भजन के बोल प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं और इसे संगीत आशीष वर्मा ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri singer khesari lal yadav and Priyanka Singh devi geet duara jagrata hoi video getting viral on social media
दुआरा जगराता होई - फोटो : social media

मिले इतने व्यूज
खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनका हर गाना वायरल हो जाता है। इस वीडियो को भी अभी तक यूट्यूब पर 115 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसके साथ ही इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। लोगों के दिलों में यह भोजपुरी भजन अपनी जगह बना चुका है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। इस भजन में खेसारी और प्रियंका सिंह की जोड़ी खूब धमाल मचा रही है। मां का कोई भी जगराता हो यह गाना हर घर में गूंजता दिखाई देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed