देवी के दिन आते ही लोग उनकी भक्ति में डूब जाते हैं। इस साल चैत्र नवरात्री की शुरुआत दो अप्रैल से हो चुकी है और ऐसे में चारों तरफ माता के भजन सुनाई दे रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का 'दुआरा जगराता होई' भजन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पहली बार नहीं है कि खेसारी का कोई गाना वायरल हुआ हो लेकिन देवी का यह भजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Bhojpuri Navratri Special: अब नवरात्री में धमाल मचाएगा खेसारी का 'दुआरा जगराता होई' गीत, तेजी से हो रहा है वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवी के भजन में मस्त हुए लोग
यह कोई आम गीत नहीं नवरात्री स्पेशल भजन है, जिसमें माता रानी का दरबार दिखाया गया है। इसे देख लोगों को किसी मंदिर में बैठे होने का एहसास होगा। इस पावन अवसर पर खेसारी लाल का यह भजन माहौल को और भक्तिमय बनाने का काम कर रहा है और लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
फिर चला खेसारी की आवाज का जादू
इस भजन को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। जहां एक तरफ इसमें भक्त माता के भजन पर थिरकते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ खेसारी और प्रियंका भी माता को फूल अर्पण कर रहे हैं। भजन के बोल प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह ने लिखे हैं और इसे संगीत आशीष वर्मा ने दिया है।
तेजी से हो रहा वायरल
खेसारी लाला यादव की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनका हर गाना वायरल हो जाता है। इस वीडियो को भी अभी तक यूट्यूब पर 112 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों के दिलों में यह भोजपुरी भजन अपनी जगह बना चुका है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।