फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: इन सितारों ने तय किया फर्श से अर्श तक का सफर, कोई बेचता था लिट्टी-चोखा तो किसी ने बेचे बल्ब

Thu, 22 Sep 2022 05:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 22 Sep 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri stars Struggle from Khesari Lal Yadav to Yash kumar Dinesh Lal Yadav nirahua Awdhesh Mishra
खेसारी लाल यादव, यश कुमार झा - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पूरे देश में भोजपुरी कलाकार और उनके गानों को लोग पसंद करते हैं। आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले भोजपुरी के इन सितारों के लिए यहां तक का सफर तय करना आसान नहीं था। इन सितारों ने अपना नाम कमाने के लिए काफी संघर्ष किया है। शुरुआती दिनों में इनमें से किसी ने लिट्टी-चोखा बेचा है, तो कोई रिक्शा चलाता था या बल्ब बेचता था। तो चलिए बताते हैं आपको ऐसे ही सितारों के बारे में...

Bhojpuri stars Struggle from Khesari Lal Yadav to Yash kumar Dinesh Lal Yadav nirahua Awdhesh Mishra
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव
भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज भले ही खेसारी अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले वह आर्थिक तंगी का शिकार थे। खेसारी लिट्टी-चोखा बेचा करते थे और गाना गाने के लिए कई किमी तक पैदल चलकर जाते थे।

Bhojpuri stars Struggle from Khesari Lal Yadav to Yash kumar Dinesh Lal Yadav nirahua Awdhesh Mishra
अवधेश मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

 

अवधेश मिश्रा
इंडस्ट्री के सबसे खतरनाक विलेन अवधेश मिश्रा आज अपने अभिनय के बल पर घर-घर में पहचाने जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह अपने घर का खर्च निकालने के लिए दूसरी की गाड़ी चलाया करते थे। जब उनके पैसे कम पड़ने लगे तो उनकी पत्नी स्कूल में पढ़ाकर खर्चा निकालती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri stars Struggle from Khesari Lal Yadav to Yash kumar Dinesh Lal Yadav nirahua Awdhesh Mishra
यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
यश कुमार मिश्रा
भोजपुरी फिल्मों के एक्शन हीरो यश कुमार मिश्रा ने भी इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने से पहले काफी कठिनाइयों का सामना किया है। अभिनेता ने अपने घर को चलाने के लिए बल्ब बेचा करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने कई रातें सड़कों पर भी बिताई हैं। उन्हें कई बार दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पाती थी और ऐसे में वह मंदिर के बाहर जाकर अपना पेट भरा करते थे।
विज्ञापन
Bhojpuri stars Struggle from Khesari Lal Yadav to Yash kumar Dinesh Lal Yadav nirahua Awdhesh Mishra
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

निरहुआ
दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आज भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। अभिनेता ने भी गरीबी के दिन देखे हैं। उनके घर में संसाधनों की कमी थी, लेकिन निरहुआ में हुनर की कमी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने गाने गाए और एक शो के लिए वह मीलों पैदल जाया करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed