फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: भोजपुरी सितारे जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में निभाया अहम किरदार, कुछ साउथ में भी कर चुके हैं काम

Fri, 19 Aug 2022 04:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 19 Aug 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri stars who Worked in Bollywood, some have also done work in South Monalisa Ravi Kishan Manoj Tiwari
मोनालिसा, रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा का रुतबा पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ गया है। अब इंडस्ट्री के सितारों और गानों की लोकप्रियता भोजपुरी ही नहीं पूरे देश में बढ़ती जा रही है। ये सितारे न केवल भोजपुरी फिल्मों के माध्यम से प्रसिद्धि अर्जित कर चुके हैं बल्कि कुछ ने तो बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इतना ही नहीं कुछ सितारे तो साउथ की फिल्मों में भी अपने अभियन का जलवा दिखा चुके हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोकप्रिय भोजपुरी एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Bhojpuri stars who Worked in Bollywood, some have also done work in South Monalisa Ravi Kishan Manoj Tiwari
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी और हिंदी सिनेमा दोनों में एक बहुत ही लोकप्रिय नाम हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले रवि ने बहुत सी बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू चलाया है। अभिनेता ने 'तेरे नाम', 'बुलेट राजा', 'लक' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं। रवि किशन ने साउथ में भी 'मोनिशा एन मोनालिसा' और 'रेस गुर्रम' सहित कई फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

Bhojpuri stars who Worked in Bollywood, some have also done work in South Monalisa Ravi Kishan Manoj Tiwari
मोनालिसा - फोटो : social media

मोनालिसा
मोनालिसा के नाम से मशहूर अंतरा बिस्वास ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री 2005 में अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'ब्लैकमेल' में एक आइटम नंबर भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें गोविंदा अभिनीत 'मनी है तो हनी है' में भी एक छोटा सा किरदार निभाते हुए देखा गया था। इनके अलावा वह बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri stars who Worked in Bollywood, some have also done work in South Monalisa Ravi Kishan Manoj Tiwari
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज तिवारी
अभिनेता और गायक से नेता बने मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। मनोज तिवारी ने भगत सिंह पर एक बनी फिल्म '23 मार्च 1931: शहीद' में काम किया था। 2002 में आई इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, सनी देओल, बॉबी देओल और अमृता सिंह जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड सितारे शामिल थे।

विज्ञापन
Bhojpuri stars who Worked in Bollywood, some have also done work in South Monalisa Ravi Kishan Manoj Tiwari
विनय आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

विनय आनंद
विनय आनंद भी भोजपुरी इंडस्ट्री का ऐसा नाम है, जिन्हें हिंदी सिनेमा में भी पहचाना जाता है। वह 'आमदानी अठानी खारचा रुपैया' और 'दिल ने फिर याद किया' फिल्म में नजर आ चुके हैं। वहीं बता दें कि विनय बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के रिश्तेदार हैं और उन्होंने लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिमरन की बहन ज्योति आनंद से शादी की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed