{"_id":"63316c774ba0f301486e2268","slug":"bhojpuri-superstar-pawan-singh-new-devi-song-sato-bahiniya-aili-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: माता रानी की भक्ति से सजा पवन सिंह का गाना रिलीज, देवी मां के श्रृंगार का वर्णन करते दिखे सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: माता रानी की भक्ति से सजा पवन सिंह का गाना रिलीज, देवी मां के श्रृंगार का वर्णन करते दिखे सुपरस्टार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:43 PM IST
सार
देशभर में आज शारदीय नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो चुका है। सभी लोग अपने-अपने अंदाज में इस त्योहार का मना रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने देवी भक्ति पर आधारित एक नया गाना रिलीज किया है।
विज्ञापन
1 of 4
पवन सिंह का देवी गीत रिलीज
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देशभर में आज शारदीय नवरात्र का पावन पर्व शुरू हो चुका है। सभी लोग अपने-अपने अंदाज में इस त्योहार का मना रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने देवी भक्ति पर आधारित एक नया गाना रिलीज किया है। हाल ही में रिलीज हुई यह गाना सामने आते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इतना ही नहीं यह गाना इंटरनेट पर टॉप ट्रेंड भी कर रहा है। भोजपुरी देवी गीत सातो बहिनिया अईली ने सामने आते ही सभी को माता रानी की भक्ति में रंग दिया है।
2 of 4
पवन सिंह का देवी गीत रिलीज
- फोटो : Social media
सामने आए इस गाने के वीडियो में सुपरस्टार पवन सिंह एक भव्य पंडाल में माता रानी की मूर्ति के पास बैठकर हारमोनियम बजा रहे हैं। साथ ही वह भक्तों के साथ देवी पचरा गीत गा रहे हैं। गाने के बोल भी बेहद प्यारे हैं, जिसे सुन हर कोई भक्ति रस का अनुभव कर रहा है। इस गीत में पवन सिंह ने देवी मां के रूप श्रृंगार का वर्णन किया है। यह देवी गीत यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है और लोग इस काफी पसंद भी कर रहे हैं। गाने के वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
इस गाने के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं जबकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर छोटू रावत हैं। वहीं, वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है और इसे कोरियोग्राफ गुलाम हुसैन ने किया है। इससे पहले पवन सिंह के गाने लाल घघरा को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शिल्पी राज के गाए इस गाने में नम्रता मल्ला ने अपने हुस्न से हर किसी को दीवाना बना दिया था।
अभिनेता पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के मशूहर एक्टर हैं। शानदार अभिनय के साथ-साथ पवन एक शानदार गायक भी हैं। वह अक्सर फैंस के लिए नए-नए गाने रिलीज करते रहते हैं। वहीं फैंस भी उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसके अलावा पवन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने वीडियो शेयर करते रहते है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पवन सिंह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हं। बीते दिनों वह तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।