सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: हिंदी गाने ‘दो घूंट’ के भोजपुरी वर्जन का टीजर जारी, कल रिलीज होगा खेसारी लाल यादव का न्यू सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 03 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Teaser of Bhojpuri version of Hindi song Do Ghoont released Khesari Lal Yadav new song will be released tomorrow
‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे खेसारी लाल यादव अपने गाने और फिल्मों को लेकर लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से मशहूर खेसारी के गाने और फिल्में अक्सर हिट ही रहती हैं। फैंस उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी करते रहते हैं। इसी बीच अब अपने प्रशंसकों के लिए खेसारी एक नया गाना लेकर आ रहे हैं। यह गाना भी बॉलीवुड के हिट गाने का भोजपुरी रीमेक है। 

खेसारी लाल यादव का यह नया गाना निया शर्मा के हिट सॉन्ग ‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन है। खेसारी ने इस गाने के भोजपुरी वर्जन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में रिलीज हुआ यह टीजर ने यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। गाने के टीजर को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल ने जारी किया। रीलिज होते ही इसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Trending Videos
Bhojpuri: Teaser of Bhojpuri version of Hindi song Do Ghoont released Khesari Lal Yadav new song will be released tomorrow
‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन - फोटो : सोशल मीडिया

गाने के इस टीजर वीडियो में खेसारी लाल यादव एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में खेसारी पुलिस की वर्दी और नीचे डेनिम पहनकर ही दबंग स्टाइल में चलते दिखाई दिए। इसके साथ ही काले चश्मे ने उनकी स्टािल में चार चांद लगा दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Teaser of Bhojpuri version of Hindi song Do Ghoont released Khesari Lal Yadav new song will be released tomorrow
खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media

खेसारी के अवाला इस गाने में अभिनेत्री नमृता मल्ला भी नजर आ रही हैं। वीडियो में  नमृता अपने हॉट डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बनाती दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि इस गाने में इतना ही नहीं फैंस को नमृता का बैले डांस भी देखने को मिलेगा। 

Bhojpuri: Teaser of Bhojpuri version of Hindi song Do Ghoont released Khesari Lal Yadav new song will be released tomorrow
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

गाने का टीजर रिलीज होने के बाद अब फैंस इस गाने के बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। खेसारी और नमृता का यह गाना मंगलवार यानी 4 जनवरी को सुबह 7 बजे रिलीज कर दिया जाएगा। यह कोई पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव ने किसी हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया हो। 

विज्ञापन
Bhojpuri: Teaser of Bhojpuri version of Hindi song Do Ghoont released Khesari Lal Yadav new song will be released tomorrow
बादशाह और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले खेसारी ने बादशाह और जैकलीन फर्नांडिस के सुपरहिट सॉन्ग पानी पानी का भोजपुरी वर्जन जारी किया था। खेसारी के इस भोजपुरी वर्जन को बादशाह का भी सहयोग मिला था। दर्शकों ने खेसारी और बादशाह की इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed