फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: बॉलीवुड के सितारों ने भोजपुरी फिल्मों से क्यों बना ली दूरी, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Mon, 04 Apr 2022 01:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Why did Bollywood stars keep distance from Bhojpuri films, the reason will be surprise you
बॉलीवुड एक्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में जब भी फिल्म इंडस्ट्री की बात होती है तो ज्यादातर लोगों के मन में दो ही नाम आते हैं। पहला बॉलीवुड और दूसरा साउथ इंडस्ट्री। हालांकि एक और फिल्म इंडस्ट्री है जो काफी मशहूर है और उसका फैन बेस भी बहुत बड़ा है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की। भोजपुरी फिल्मों का क्रेज यूपी-बिहार के लोगों में बहुत अधिक होता है। अपने पसंदीदा कलाकारों की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखकर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर भोजपुरी सिनेमा का रुख कर चुके हैं,  लेकिन एक समय के बाद इन कलाकारों ने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली। आज हम आपको बताएंगे कि कौन से बॉलीवुड के सितारे भोजपुरी फिल्मों में नजर आए और क्यों एक वक्त के बाद वह इस इंडस्ट्री से दूर चले गए।

Bhojpuri: Why did Bollywood stars keep distance from Bhojpuri films, the reason will be surprise you
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र

फिल्म देस परदेस में कई बॉलीवुड चेहरे नजर आए थे। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अलावा कादर खान और रति अग्निहोत्री ने भी काम किया था। फिल्म का निर्देशन विमल कुमार ने किया था। इस फिल्म के बाद धर्मेंद्र दोबारा कभी भोजपुरी फिल्मों में नहीं दिखे।

Bhojpuri: Why did Bollywood stars keep distance from Bhojpuri films, the reason will be surprise you
फिल्म-धरती कहे पुकार के - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन

फिल्म धरती कहे पुकार के से सुपरस्टार अजय देवगन ने भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। फ़िल्म में उन्होंने एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में मनोज तिवारी भी नज़र आए थे। हालांकि यह फिल्म अजय देवगन की पहली और आखिरी भोजपुरी फिल्म बनकर रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Why did Bollywood stars keep distance from Bhojpuri films, the reason will be surprise you
फिल्म-भोले शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन चक्रवर्ती
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी भोजपुरी फिल्म में नजर आ चुके हैं। उन्होंने भोले शंकर नाम की भोजपुरी फिल्म में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन पंकज शुक्ल ने किया था। 
विज्ञापन
Bhojpuri: Why did Bollywood stars keep distance from Bhojpuri films, the reason will be surprise you
फिल्म-गंगा देवी - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कई भोजपुरी फिल्म में काम कर चुके हैं। उन्होंने गंगा, गंगोत्री, और गंगा देवी में मुख्य भूमिका निभाई है, लेकिन एक समय के बाद उन्होंने भी इस इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed