फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tabu: 'भोला' से पहले इन फिल्मों में 'कॉप' का किरदार निभा चुकीं तब्बू, दमदार अदाकारी से लूटी थी वाहवाही

Fri, 07 Apr 2023 06:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 07 Apr 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Bholaa Actress Tabu Cop Role Played Movies List from Drishyam to Kohram
तब्बू - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू अपनी फिल्म भोला को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग मिली थी, लेकिन अब फिल्म धीमी रफ्तार में कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। भोला में अजय ने जबरदस्त कैदी की भूमिका निभाई है। वहीं, तब्बू भी पुलिस के दमदार रोल में नजर आ रही हैं। तब्बू के रोल की हर कोई काफी तारीफ कर रहा है, लेकिन आपको बता दें कि तब्बू इससे पहले भी पुलिस की दमदार भूमिका में नजर आ चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी फिल्में हैं, जिनमें तब्बू ने सुपर कॉप की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन किया है। 

Bholaa Actress Tabu Cop Role Played Movies List from Drishyam to Kohram
भोला - फोटो : social media

भोला

अभिनेत्री तब्बू की हालिया रिलीज फिल्म ‘भोला’ में वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आईं। तब्बू बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो हर रोल में फिट हो जाती हैं या यूं कहें कि हर रोल में खुद को ढाल लेती हैं। फिल्म ‘भोला’ में एक तरफ तो जहां अजय कैदी की भूमिका से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ तब्बू भी कॉप बनकर दर्शकों की तारीफ बटोर रही हैं।



 
Bholaa Actress Tabu Cop Role Played Movies List from Drishyam to Kohram
दृश्यम - फोटो : social media

दृश्यम

फिल्म भोला से पहले तब्बू फिल्म ‘दृश्यम’ में भी पुलिस की भूमिका में नजर आई थीं। उन्होंने अजय देवगन की शानदार फिल्म ‘दृश्यम’ पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में फैंस ने अजय के साथ-साथ तब्बू के रोल की भी सराहना की थी। इस फिल्म में तब्बू ने विजय की गुत्थी को सुलझाने का पूरा प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bholaa Actress Tabu Cop Role Played Movies List from Drishyam to Kohram
फिल्म कुत्ते - फोटो : social media

कुत्ते

इससे पहले तब्बू को फिल्म कुत्ते में भी शानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में लगातार पुलिस ऑफिसर की भूमिका की वजह से कुछ लोग उन्हें टाइपकास्ट भी कहने लगे थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन दर्शकों ने तब्बू के रोल की खूब तारीफ की थी।

विज्ञापन
Bholaa Actress Tabu Cop Role Played Movies List from Drishyam to Kohram
कोहराम - फोटो : social media

कोहराम

हालिया वर्षों को छोड़ दें तो साल 1999 में आई फिल्म ‘कोहराम’ में पहली दफा तब्बू पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने अपने किरदार के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया था। हालांकि, उनका यह एक्सपेरिमेंट सफल भी साबित हो गया था। फिल्म कोहराम में अमिताभ बच्चन, नाना पाटेकर, जयाप्रदा और तब्बू नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed