सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2 Collection Day 3: कार्तिक आर्यन बने हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन, पहले वीकएंड का नया रिकॉर्ड

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 23 May 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 3 Kartik Aaryan film creates new record for first weekend
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रविवार का दिन हिंदी सिनेमा के लिए एक खास दिन रहा। इस दिन निर्माता करण जौहर की फिल्मों से निकाले गए एक हीरो ने साल के सबसे बड़े पहले वीकएंड का रिकॉर्ड बनाया। और, वहीं दूसरी तरफ करण जौहर की अगली फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में उन्हीं के लॉन्च किए एक हीरो ने उन्हें अपने ही हीरो को ‘द मोस्ट अनॉइंग पर्सन’ का खिताब देने पर मजबूर कर दिया। हिंदी सिनेमा के लिए ये रविवार एक नई दिशा और दशा तय करने वाला दिन होने वाला है। इन दोनों हीरो में में से एक अपने बूते फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने में लगा है और उसका नाम है कार्तिक आर्यन, उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने रविवार को उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई की है। दूसरे हीरो हैं वरुण धवन। निर्देशक डेविड धवन के बेटे। लगातार तीन फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी वह करण जौहर की अगली फिल्म के हीरो हैं।

Trending Videos
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 3 Kartik Aaryan film creates new record for first weekend
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

उम्मीद से भी ज्यादा कारोबार
रविवार का दिन हिंदी सिनेमा के लिए साल का सबसे बड़ा दिन बनकर आया। इस दिन कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने अपनी उम्मीद से कहीं ज्यादा का कलेक्शन करके ये साफ संकेत दिया कि हिंदी सिनेमा के दर्शक अब सिर्फ मनोरंजन फिल्में देखना चाहते हैं। वे अपने सितारों को सिनेमाघरों में देखना चाहते हैं और उनकी फेसबुक, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया की पोस्ट्स, रील्स और दूसरे टोटकों के भ्रम में नहीं आने वाले। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ रविवार को करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी, लेकिन ये आंकड़ा फिल्म ने शाम तक ही पार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 3 Kartik Aaryan film creates new record for first weekend
भूल भुलैया 2 - फोटो : social media

पहले वीकएंड में 55.95 करोड़
फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने रविवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 23.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। टिकटों की बिक्री के जो आंकड़े अभी तक मिले हैं उनके मुताबिक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन रविवार को करीब 27 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म के नेट कलेक्शन के 23.50 करोड़ तक पहुंचने के साथ ही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले वीकएंड पर 55.95 करोड़ रुपये की कमाई का साल का नया रिकॉर्ड बनाया है। हिंदी सिनेमा में इस साल किसी फिल्म की पहले वीकएंड पर की गई ये सबसे ज्यादा कमाई है। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग भी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है।

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 3 Kartik Aaryan film creates new record for first weekend
गंगूबाई में आलिया भट्ट और भुल भुलैया 2 के कार्तिक आर्यन - फोटो : insta

गंगूबाई काठियावाड़ी’ से आगे निकली
20 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने शनिवार को 18.34 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म ने इसमें शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 23.50 करोड़ रुपये और जोड़कर अपनी पहले वीकएंड की कमाई 55.95 करोड़ रुपये कर ली। इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में इससे पहले पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की 39.12 करोड़ रुपये रही थी। इसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का नंबर 36.17 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आता है। साल की अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ ने पहले वीकएंड पर 27.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 3 Kartik Aaryan film creates new record for first weekend
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक की बेस्ट वीकएंड वाली पांच फिल्में फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के हीरो कार्तिक आर्यन की पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली पांच फिल्मों की सूची अब इस प्रकार है:
 

रैंकिंग       फिल्म                         पहले वीकएंड पर कमाई (करोड़ रुपये में)
1. भूल भुलैया 2                 55.95
2. पति पत्नी और वो              35.94
3.  लुका छुपी                     32.13
4.  सोनू के टीटू की स्वीटी          26.57
5.  प्यार का पंचनामा                22.75

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed