सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2: विवेक अग्निहोत्री ने कार्तिक को दे डाली सलाह, अक्षय ने 'भूल भुलैया 2' पर दिया यह रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 May 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2: The Kashmir Files director Vivek Agnihotri congratulates Kartik Aaryan, Akshay kumar reacted on kiara Advani film
विवेक अग्निहोत्री-कार्तिक आर्यन-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 14.11 करोड़ रूपये की ओपनिंग की है। साथ ही कार्तिक की इस फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जाहिर है कि आने वाले दिनों में फिल्म बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कार्तिक को सलाह दे डाली है। साथ ही उन्होंने दिल खोलकर कार्तिक की तारीफ भी की है।

Trending Videos
Bhool Bhulaiyaa 2: The Kashmir Files director Vivek Agnihotri congratulates Kartik Aaryan, Akshay kumar reacted on kiara Advani film
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'अकेले चलना मत भूलना'
फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर कार्तिक को फिल्म की सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'बड़ी सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई और प्यार कार्तिक। तुम्हारा काम यूं ही चमकता रहे और 'एकला चलो रे' को कभी मत भूलना'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2: The Kashmir Files director Vivek Agnihotri congratulates Kartik Aaryan, Akshay kumar reacted on kiara Advani film
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनर ऑफ द ईयर बने कार्तिक
कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' अच्छी कमाई कर रही है। भूल भुलैया 2' ने शुक्रवार को 14.11 करोड़ रुपये कमाए। कार्तिक आर्यन ने बॉक्स-ऑफिस पर इंडस्ट्री को सूखे के दौर से बचा लिया है। हिंदी फिल्म में वह सबसे बड़े ओपनर ऑफ द ईयर बन गए हैं। साथ ही यह फिल्म कार्तिक के करियर की भी बेस्ट ओपनर फिल्म है। यह फिल्म पहले वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करने वाली है।

Bhool Bhulaiyaa 2: The Kashmir Files director Vivek Agnihotri congratulates Kartik Aaryan, Akshay kumar reacted on kiara Advani film
'मिशन मंगल' फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार ने दिया यह रिएक्शन
इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'भूल भुलैया' के इस सीक्वल पर अभिनेता अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अक्षय कुमार ने कार्तिक को सपोर्ट करते हुए कहा, 'मैंने फिल्म नहीं देखी है। लेकिन हां, मुझे इसकी कहानी के बारे में पता है। मैं जल्दी इसे देखूंगा'। बता दें कि 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका अदा की थी। ऐसे में फिल्म को लेकर अक्षय की प्रतिक्रिया वाकई मायने रखती है। कार्तिक की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की बात करें तो इसमें कियारा आडवाणी, तब्बू, संजय मिस्रा और राजपाल यादव भी प्रमुख भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed