फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Day 26 Collection: 250 करोड़ी बनने से महज इतनी दूर 'भूल भुलैया 3', जानें लेटेस्ट कारोबार

Tue, 26 Nov 2024 09:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 26 Nov 2024 09:55 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज के 26वें दिन भी दर्शक बटोरने में सफल रही है। आइए जान लेते हैं कि यह 250 करोड़ी बनने से अभी कितनी दूर है? 
 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 26 kartik aaryan film latest occupancy and earning
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 3' सिनेमाघरों में अपनी रिलीज का एक महीना पूरा करने वाली है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 26 दिन पूरे कर लिए हैं और अब तक दर्शकों को लुभाने में सफल नजर आ रही है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म बड़ी ही आसानी से अपना बजट निकालने में सफल रही। वहीं, अब यह 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है। आइए फिल्म के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार की कमाई पर गौर फरमा लेते हैं-

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 26 kartik aaryan film latest occupancy and earning
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'भूल भुलैया 3' ने 'सिंघम अगेन' को छोड़ा पीछे 

'भूल भुलैया 3' ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई कर दिग्गजों को भी चौंका दिया। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी बड़े बजट की फिल्म 'सिंघम अगेन' से टकराव के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा। फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही है। मौजूदा समय में यह फिल्म 'सिंघम अगेन' को पछाड़कर कमाई का नया कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। 

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 26 kartik aaryan film latest occupancy and earning
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

पहले हफ्ते में ही निकाल लिया बजट

'भूल भुलैया 3'  का बजट 150 करोड़ रुपये के आस-पास है। वहीं, इसने पहले हफ्ते में ही 158.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिग्गजों को हैरान कर दिया। भूल भुलैया 3 की मजबूत पकड़ दूसरे हफ्ते में भी देखने को मिली। फिल्म ने रिलीज के दूसरे सप्ताह में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 58 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 26 kartik aaryan film latest occupancy and earning
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

250 करोड़ के क्लब में शामिल होगी कार्तिक की फिल्म?

'भूल भुलैया 3'  को देखने के लिए दर्शकों ने तीसरे हफ्ते भी सिनेमाघरों का रुख करना जारी रखा। इसका नतीजा इसके बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर भी देखने को मिला। कार्तिक आर्यन की इस मूवी ने तीसरे हफ्ते 23.35 करोड़ रुपये जोड़े। 'भूल भुलैया 3'  अपने चौथे हफ्ते में चल रही है। हालांकि, अब इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने चौथे मंगलवार को यानी 26वें दिन 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इसका अब तक का कुल कारोबार 248.83 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 26 kartik aaryan film latest occupancy and earning
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' का निर्माण, स्टारकास्ट 

'भूल भुलैया 3' का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। उनकी इस फिल्म में कार्तिक की अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वहीं, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने अपने शानदर अभिनय से लोगों में मन में गहरी छाप छोड़ी है। इसके अलावा विजय राज, संजय मिश्रा और राजपाल यादव के किरदारों को भी काफी सराहा जा रहा है।

The Sabarmati Report Collection Day 12: लाखों में सिमटी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed