फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: पोस्टपोन हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘डॉन 3’, सामने आई नई अपडेट

Tue, 26 Nov 2024 06:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 26 Nov 2024 06:58 PM IST
सार

रणवीर सिंह जब से डॉन 3 का हिस्सा बने हैं तब से काफी उत्साहित हैं। हाल ही में पता चला है कि यह फिल्म अब आगे खिसक गई है।

विज्ञापन
Ranveer Singh Don 3 PostPoned Will Go On The Floor In The Year 2025
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह ने अपने एक्टिंग करियर में कई तरह के किरदार किए हैं। लेकिन किसी फिल्म में पहले से ही मशहूर किरदार को उन्होंने नहीं निभाया था। यह मौका रणवीर को फिल्म डॉन 3 के जरिए मिला। वह इस फिल्म में लीड रोल करने वाले हैं। इस सीरीज की पहली दो फिल्मों में शाहरुख खान डॉन के किरदार में नजर आए। अब यही रोल रणवीर सिंह करेंगे। इस बात के लिए रणवीर को पहले ही काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। दर्शकों का कहना है कि वह शाहरुख के निभाए किरदार को अच्छे से नहीं निभा पाएंगे। इस फिल्म की शूटिंंग इस साल शुरू होने वाली थी। अब खबर है कि इसकी शूटिंग आगे बढ़ा दी गई है।

Ranveer Singh Don 3 PostPoned Will Go On The Floor In The Year 2025
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

कब होगी रणवीर की फिल्म की शूटिंग 
हाल ही में खबर आई है कि डॉन 3 अगले साल शुरू होगी। इस फिल्म की शूटिंग रणवीर सिंह अगले साल करेंगे। फिल्म को फरहान अख्तर बना रहे हैं। 

 

 



 
Ranveer Singh Don 3 PostPoned Will Go On The Floor In The Year 2025
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी
फिल्म डॉन 3 में रणवीर के अपोजिट कियारा आडवाणी को लिया गया है। कई लोगों का मानना है कि वह इस फिल्म के लिए बिल्कुल सही च्वाइस हैं। फिल्म में वह ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Don 3 PostPoned Will Go On The Floor In The Year 2025
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत मैसी को भी रोल हुआ ऑफर 
हाल ही में एक खबर यह भी आई थी कि फिल्म डॉन 3 में विक्रांत मैसी को भी एक अहम रोल ऑफर किया गया है। वह हाल ही में फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में नजर आए थे।

विज्ञापन
Ranveer Singh Don 3 PostPoned Will Go On The Floor In The Year 2025
डॉन 3- रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh

दमदाम एक्शन देखने को मिलेगा  
डॉन सीरीज की फिल्में अपने दमदार एक्शन के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि डॉन 3 में भी एक्शन सींस इंटरनेशनल लेवल के होंगे। रणवीर सिंह को दर्शक गजब के एक्शन करते हुए इस फिल्म में देख सकते हैं। एक्शन करने में रणवीर भी कभी पीछे नहीं रहते हैं।वह अपनी कई फिल्मों में काफी एक्शन सींस दे चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed