फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन इस दिन खत्म करेंगे 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग, टीजर रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

Wed, 31 Jul 2024 08:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 31 Jul 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan will finish shooting of Film on this day big update on teaser release also
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

'भूल भुलैया 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 'भूल भुलैया' (2007) और 'भूल भुलैया 2' (2022) की हिट के बाद, यह नया अध्याय दिवाली 2024 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के हर एक अपेडट पर प्रशंसक अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। फिल्म की शूटिंग दो अगस्त को पूरी होने वाली है। इसी बीच इसके टीजर रिलीज पर भी बड़ी जानकारी सामने आ गई है। 

Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan will finish shooting of Film on this day big update on teaser release also
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं। इस बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी में राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिल्म का निर्माण मार्च से चल रहा है। टीम पिछले चार महीनों से स्टूडियो सेटअप और लोकेशन दोनों पर काम कर रही है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan will finish shooting of Film on this day big update on teaser release also
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'यह लगभग 75 दिनों की यात्रा है जो दो अगस्त को समाप्त हो रही है। भूल भुलैया 3 की पूरी स्टार कास्ट इस समय शूटिंग कर रही है और शुक्रवार को टीम के साथ अपनी यात्रा समाप्त करने के लिए उत्साहित हैं।' फिल्म के निर्माता इसकी दिवाली रिलीज से पहले एक विस्तारित मार्केटिंग अभियान की तैयारी कर रहे हैं। वे एक विशेष टीजर पर भी काम कर रहे हैं, जिसके अगस्त के मध्य तक रिलीज होने की उम्मीद है।

 

Bad Newz BO Collection Day 13: मानसून की बारिश में पानी हुई बैड न्यूज की कमाई, 60 करोड़ भी नहीं पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan will finish shooting of Film on this day big update on teaser release also
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के मुताबिक, 'दिवाली को ध्यान में रखते हुए एक टीजर पर काम चल रहा है और निर्माता अगस्त के मध्य तक कट तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार वीएफएक्स आउटपुट के साथ कट लॉक हो जाने के बाद, वे लॉन्च की तारीख तय करेंगे। इरादा इसे जल्द से जल्द लाने और कंटेंट के लिए प्रचार पैदा करने का है क्योंकि टीम दिवाली के त्योहारी सीजन के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आश्वस्त है।'

Kajol: काजोल ने साझा किया 32 साल पुराना अनदेखा वीडियो, सैफ के साथ जमकर डांस करती आईं नजर

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Kartik Aaryan will finish shooting of Film on this day big update on teaser release also
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'भूल भुलैया 3' की टीम न केवल फिल्म के कंटेंट बल्कि इसके संगीत को लेकर भी आश्वस्त है। साउंडट्रैक हिट होने का वादा करता है, जिसमें प्रतिष्ठित गाने 'अमी जे तोमार' में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के बीच बहुप्रतीक्षित आमना-सामना शामिल है। वहीं, कार्तिक आर्यन जो 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की सफलता का अभिन्न अंग रहे हैं, मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित 'पति पत्नी और वो' के आगामी सीक्वल के साथ अपने व्यस्त कार्यक्रम को जारी रखेंगे। यह आर्यन की कॉमिक एंटरटेनर जड़ों की ओर वापसी को चिह्नित करेगा।

Saira Banu: जब दिलीप कुमार का घरेलू नुस्खा बना मोहम्मद रफी के लिए वरदान, सायरा बानो ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed