फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 20: 250 करोड़ क्लब से महज चंद कदम दूर भूल भुलैया 3, जानिए 20वें दिन की कमाई

Wed, 20 Nov 2024 08:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Nov 2024 08:18 PM IST
सार

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 20: लोकप्रिय फ्रेंजाइजी की तीसरी कड़ी इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है और खूब दर्शक बटोर रही है। साथ में रिलीज हुई सिंघम 3 का असर भी इसकी कमाई पर नहीं पड़ा और न ही बाद में रिलीज हुईं कंगुवा, मटका और द साबरमती रिपोर्ट रास्ता रोक पाई हैं। आज 20वें दिन भी फिल्म का कारोबार अच्छा रहा है। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 20: Kartik Aaryan Anees Bazmee Film Total Earnings Report
भूल भुलैया 3 ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज को तीसरा हफ्ता चल रहा है। आज फिल्म ने सिनेमाघरों में 20 दिन पूरे किए हैं। बीते 19 दिन इसका कारोबार शानदार रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने आज तीसरे बुधवार को कैसा कलेक्शन किया?

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 20: Kartik Aaryan Anees Bazmee Film Total Earnings Report
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

शानदार अंदाज में हुई बोहनी
अनीस बज्मी के निर्देशन में फिल्म 'भूल भुलैया 3' दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में उतरी। इस फिल्म ने शानदार अंदाज में अपना खाता खोला और कार्तिक के करियर की बेस्ट ओपनर साबित हुई। ओपनिंग डे पर इसने 35.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर डाली।

Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 20: Kartik Aaryan Anees Bazmee Film Total Earnings Report
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे हफ्ते भी कायम रही रफ्तार
इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले सात दिन में फिल्म ने 158.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिर, दूसरे हफ्ते में प्रवेश के बाद भी इसकी रफ्तार कायम रही। आठवें दिन फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये, नौवें दिन 15.5 करोड़ रुपये, 10वें दिन 16 करोड़ रुपये, 11वें दिन पांच करोड़, 12वें दिन चार करोड़ 25 लाख रुपये, 13वें दिन तीन करोड़ 85 लाख और 14वें दिन चार करोड़ 15 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह दूसरे हफ्ते में कुल कमाई 58 करोड़ रुपये रही।
Diljit Dosanjh: अब मुंबई में दिल जीतते दिखेंगे दिलजीत, इस दिन यहां कॉन्सर्ट करने वाले हैं पंजाबी गायक

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 20: Kartik Aaryan Anees Bazmee Film Total Earnings Report
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

तीसरे हफ्ते मजबूत पकड़ बरकरार
भूल भुलैया की रिलीज का यह तीसरा हफ्ता चल रहा है। अब भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ बरकरार है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने चार करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 16वें दिन इसने पांच करोड़, 17वें दिन छह करोड़ और 18वें दिन एक करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कल मंगलवार को 19वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Amaran Box Office Collection Day 21: जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है अमरण, 21वें दिन बटोर लिए इतने

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 20: Kartik Aaryan Anees Bazmee Film Total Earnings Report
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया

जल्द पहुंचेगी 250 करोड़ की दहलीज पर
भूल भुलैया 3 की आज 20वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज बुधवार को फिल्म ने 1.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 237.22 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह फिल्म 250 करोड़ क्लब में पहुंचने से सिर्फ चंद कदम दूर है। भूल भुलैया के साथ सिंघम अगेन मैदान में उतरी थी, लेकिन पीछे रह गई। हाल ही में रिलीज हुईं कंगुवा, द साबरमती रिपोर्ट और मटका जैसी फिल्में भी भूल भुलैया 3 के किले में सेंध नहीं मार पाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed