{"_id":"672a479c99ffd1c8a30f3a8d","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-movie-box-office-collection-day-5-kartik-aaryan-madhuri-dixit-vidya-balan-triptii-dimri-2024-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 5: भूल भुलैया 3 की मजबूत पकड़ बरकरार, कार्तिक की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3 BO Collection Day 5: भूल भुलैया 3 की मजबूत पकड़ बरकरार, कार्तिक की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:01 PM IST
सार
Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 5: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। सप्ताहांत के बाद भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कार्तिक आर्यन के अभिनय का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 टिकट खिड़की पर धांसू कारोबार कर रही है। फिल्म को देखने को लिए लोग लगातार सिनेमाघरों को रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म कर रही शानदार कमाई
भूल भुलैया 3 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक के अलावा विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने काम किया है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, संजय मिश्रा, विजय राज और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी हैं। इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। इससे पहले वह भूल भुलैया 2 का निर्देशन कर चुके हैं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उनकी पिछली फिल्म की तरह ही यह फिल्म भी लगातार शानदार कमाई कर रही है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : यूट्यूब
पहले सप्ताहांत पर जबर्दस्त कलेक्शन
पहले सप्ताहांत के जबर्दस्त कलेक्शन के बाद वीकडेज में भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन भूल भुलैया 3 ने 35.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे दिन इसने 37 करोड़ और तीसरे दिन 33.5 करोड़ रुपये बटोरे थे। पहले सप्ताहांत में 106 करोड़ का कारोबार कर यह फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई थी।
वहीं, कामकाज वाले दिनों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। बीते दिन सोमवार की परीक्षा इस फिल्म ने आसानी से पार कर ली। चौथे दिन इस फिल्म ने अपने बजट के 10 फीसदी से ज्यादा कारोबार किया। किसी भी फिल्म के लिए ऐसा कलेक्शन शुभ संकेत माना जाता है। सोमवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
5 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पांचवें दिन 11.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 135.63 करोड़ रुपये हो गई है। इन आंकड़ों के साथ यह कार्तिक आर्यन की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। वहीं, पहले पायदान पर अब भी भूल भुलैया 2 बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस फिल्म के कलेक्शन को जल्द ही भूल भुलैया 3 पीछो छोड़ देगी।
Animal Park: एनिमल पार्क का कर रहे इंतजार? भूषण कुमार ने फिल्म पर दे डाला बड़ा अपडेट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।