{"_id":"672f88ccc49404dfe305cd7d","slug":"bhool-bhulaiyaa-3-movie-box-office-collection-day-9-kartik-aaryan-vidya-balan-madhuri-dixit-triptii-dimri-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 9: भूल भुलैया 3 ने फिर पकड़ी रफ्तार, दूसरे शनिवार को इतना रहा कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 9: भूल भुलैया 3 ने फिर पकड़ी रफ्तार, दूसरे शनिवार को इतना रहा कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:39 PM IST
सार
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म की कमाई ने दूसरे शनिवार को एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली। आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार कर रही है। हॉरर के साथ कॉमेडी और सस्पेंस का तड़का लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं कि नौवें दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
पहले हफ्ते में ही निकाल ली लागत
भूल भुलैया 3 टिकट खिड़की पर लगातार कमाल दिखा रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपनी लागत वसूल कर डाली है। बताया जा रहा है कि फिल्म को 150 करोड़ के आस-पास के बजट से बनाया गया है। वहीं, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले सात दिनों में 158.25 करोड़ का कारोबार किया है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे वीकएंड में भी पकड़ बरकरार
भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। उन्हें लोगों की नब्ज पकड़ने में माहिर माना जाता है। इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने दर्शकों के मनोरंजन का खास ख्याल रखा है। दूसरे सप्ताहांत में भी इस फिल्म की पकड़ बरकरार है। आठवें दिन इस फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक नौवें दिन इस फिल्म ने एक बार फिर से उछाल लेते हुए 13.77 करोड़ रुपये बटोर डाले हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 181.27 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ी बनेगी फिल्म
फिल्म की शानदार रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो सकती है। इस फिल्म का मुकाबला बड़े बजट में बनी सिंघम अगेन से था, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर अपने कंटेंट के दम पर अच्छी कमाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।