फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again Collection Day 9: दूसरे शनिवार को भी सिंघम अगेन का नहीं दिखा कमाल, जानें फिल्म ने की कितनी कमाई

Sat, 09 Nov 2024 09:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Nov 2024 09:18 PM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने अब तक 200 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छुआ है। आइए जानते हैं कि फिल्म का अब तक का कलेक्शन कितना रहा है।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Rohit Shetty Ranveer Singh
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया

सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिल्म में बड़े सितारे होने के बावजूद इसके कलेक्शन संतोषजनक नहीं रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने नौ दिनों में टिकट खिड़की पर कितनी कमाई की है।

Singham Again Movie Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Rohit Shetty Ranveer Singh
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में हुई कम कमाई

सिंघम अगेन ने पहले दिन से अच्छी कमाई नहीं की है। बड़े बजट की वजह से फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन को शानदार नहीं कहा जा सकता है। इस फिल्म ने सात दिनों में केवल 173 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
Amaran Box Office Collection Day 10: वीकएंड पर रफ्तार में दौड़ी 'अमरन', 10वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

Singham Again Movie Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Rohit Shetty Ranveer Singh
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे सप्ताहांत में भी नहीं दिख रहा कमाल

सिंघम अगेन को रिलीज हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है। दूसरे सप्ताहांत में भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। आठवें दिन फिल्म ने आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे शनिवार को फिल्म ने आठ करोड़ 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 189.73 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Rohit Shetty Ranveer Singh
'सिंघम अगेन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

सिंघम अगेन का बजट 350 करोड़ रुपये के आस-पास का है। इस फिल्म को हिट होने के लिए 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म का ऐसा कर पाना काफी मुश्किल लग रहा है। 
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: हिट के दावों की ये रही पूरी पड़ताल, 100 करोड़ तक होगा ट्रेड का नुकसान

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 9 Ajay Devgn Rohit Shetty Ranveer Singh
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में नजर आए ये बडे़ सितारे

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे हैं। वहीं, फिल्म में सलमान खान जैसे सुपरस्टार ने कैमियो भी किया है। उनके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed