प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को आज 1 मई को पूरे 15 दिन हो चुके हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जानिए आज बुधवार को इस फिल्म ने कितने का कारोबार कर लिया है।
Bhooth Bangla: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', जानें 15वें दिन की कमाई
Bhooth Bangla Collection: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज बुधवार को प्रियदर्शन की इस फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।
'भूत बंगला' का अब तक का कलेक्शन
लगभग 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'भूत बंगला' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकाल लिया है। प्रियदर्शन निर्देशित की फिल्म 'भूत बंगला' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही।
- पेड प्रिव्यू में फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी
- ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे
- पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया
- वहीं अब 15वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
15वें दिन का कलेक्शन
हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने आज बुधवार को 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.82 करोड़ रुपये की कमाई की है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 131.97 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे सितारे भी हैं।
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 मई, 2026 को अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने दुनिया भर में 100 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है। यानी दुनिया भर में इस फिल्म ने अब तक कुल 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म अपने तीसरे सप्ताहांत से पहले भी अपनी रफ्तार बरकरार रखे हुए है। बहरहाल, फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
'एक दिन' का कलेक्शन
सिनेमाघरों में अब 'भूत बंगला' के अलावा आज 1 मई को थिएटर्स में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' रिलीज हो चुकी है। 'एक दिन' ने आज पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 76 लाख रुपये का कारोबार किया है। कथित तौर पर इसका बजट करीब 15 से 16 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ के सामने क्या टिक पाई ‘कारा’ और ‘केडी द डेविल’, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन
