{"_id":"5eb53e2d8ebc3e90602ab4b5","slug":"bhumi-pednekar-said-how-i-represent-women-on-screen-is-important-for-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दमदार किरदारों के लिए खुद को खुशनसीब मानती हैं भूमि पेडनेकर, कहा- 'अभी तो बस शुरुआत है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दमदार किरदारों के लिए खुद को खुशनसीब मानती हैं भूमि पेडनेकर, कहा- 'अभी तो बस शुरुआत है'
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 08 May 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म जगत की उन अभिनेत्रियों में एक हैं जो महिला केन्द्रित फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने तमाम ऐसी फिल्में की हैं जिसने समाज पर एक गहरा छाप छोड़ा है। अपने पांच साल के करियर में वह अब तक अपने किरदारों से समाज की दकियानूसी सोच को झंझोड़ने में कामयाब साबित हुई हैं।
2 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
भूमि खुद भी इस बात को मानती हैं कि उनकी लगातार कोशिश रहती है कि उनके अभिनय से लोगों में सकारात्मक संदेश जाए और सिनेमा की शक्ति का इस्तेमाल करते हुए समाज में कुछ परिवर्तन आ सके। अपने किरदारों के चयन को लेकर भूमि कहती हैं, 'मैं पर्दे पर जिस तरह से महिलाओं को पेश करती हूं वह काफी महत्वपूर्ण है। सिनेमा लोगों को प्रभावित करने की शक्ति रखता है।'
3 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
भूमि आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि हम जिस तरह से महिलाओं को दिखाते हैं उसके जरिए हम आजादी और बराबरी के संदेश को आगे बढ़ा सकते हैं। मैं इस तरह के किरदारों की तलाश करती हूं और उन्हें पूरे दिल से निभाती हैं। मैं खुश किस्मत हूं कि मुझे इन किरदारों को निभाने का मौका मिला है। जिसने एक खास पहचान बनाई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : amar ujala, mumbai
'दम लगा के हईशा', 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल सावधान' और 'सांड की आंख' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी भूमि लगातार अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में रहती हैं। हालांकि अब तक की अपनी कामयाबी को वह सिर्फ एक शुरुआत मानती हैं। भूमि के अऩुसार, 'सिनेमा में मेरा सफर बस शुरू ही हुआ है। मैं लगातार महिलाओं की प्रभावी कहानी दिखाने की कोशिश करती रहूंगी। मुझे लगता है कि जब लोग ऐसी महिलाओं के संघर्ष, दर्द, सपने, जीत को देखते हैं तो उनकी सोच में भी बदलाव आता है।'
विज्ञापन
5 of 5
भूमि पेडनेकर के साथ दुर्गावती की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आने वाले दिनों में 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' और 'दुर्गावती' जैसी फिल्मों में नजर आने वालीं भूमि इन दिनों अपनी मां के साथ हाइड्रापोनिक्स (जल संवर्धन) खेती कर रही हैं। इसके साथ ही वह लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिटनेस के टिप्स देने से लेकर दिहाड़ी मजदूरों की मदद और विभिन्न राहत कोष का हिस्सा बनी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।