{"_id":"65c700edbfd23ad3f50b71a1","slug":"bhumi-pednekar-says-i-do-not-think-i-will-ever-be-able-to-move-on-from-bhakshak-inspired-by-true-events-2024-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhakshak: समाज में भक्षकों की मौजूदगी पर भूमि ने जताई चिंता, इंटरव्यू में अपने सवाल से की समाज पर चोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhakshak: समाज में भक्षकों की मौजूदगी पर भूमि ने जताई चिंता, इंटरव्यू में अपने सवाल से की समाज पर चोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भक्षक ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'भक्षक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें अभिनेत्री प्रेस रिपोर्टर का रोल अदा करती नजर आएंगी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, उम्मीद है कि यह फिल्म भूमि के करियर में संजीवनी का काम करेगा। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में भूमि ने खुलासा किया है कि वे 'भक्षक' में अपने किरदार से इतनी ज्यादा प्रभावित हैं कि अब इससे आगे बढ़ भी नहीं पाएंगी।
2 of 5
भक्षक ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
भूमि ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी भक्षक से आगे बढ़ पाऊंगी क्योंकि यह कुछ ऐसा है जो सच में समाज में छोटे बच्चों के साथ हो रहा है। यह भारत के किसी एक क्षेत्र के लिए नहीं है, यह हमारे आसपास कहीं भी हो सकता है। यह चीजें आपसे बर्दाश्त नहीं होंगी। इससे आपको गुस्सा आता है और यह आपको यह सवाल करने पर भी मजबूर करता है कि आप इसके बारे में क्या कर रहे हैं।"
3 of 5
भक्षक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूमि ने आगे कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि फिल्म दर्शकों पर प्रभाव डालेगी, जहां आप अपने निर्णयों पर सवाल उठाएंगे। इसने मुझे अपनी सहानुभूति पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया और मैं किसी और के दर्द को कैसे नहीं महसूस कर पाई। कहने को तो यह सिर्फ एक फिल्म है, लेकिन अगर इसे अपने जीवन में उतार लें तो हम समाज में अपना अहम योगदान भी दे सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'भक्षक
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में भूमि ने बिहार की एक स्थानीय पत्रकार वैशाली सिंह की भूमिका निभाई है, जो एक बालिका आश्रय गृह में यौन शोषण के मामलों को उजागर करने की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
भक्षक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करने में मदद के लिए निर्देशक पुलकित को श्रेय देती हैं। भूमि पेडनेकर की फिल्म की बात करें, तो 'भक्षक' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में भूमि के अलावा इसमें संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।