अभिनेत्री भूमिका चावला आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
लता-आमिर ने बाढ़ पीड़ितों को दिया दान और भूमिका चावला के जन्मदिन सहित ये हैं बॉलीवुड की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सेक्रेड गेम्स 2' के सीन को लेकर अनुराग कश्यप मुश्किल में, भाजपा नेता ने दर्ज करवाई शिकायत
डिजिटल दुनिया की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। 'सेक्रेड गेम्स 2' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस वेब सीरीज को समीक्षकों ने भी अच्छा बताया है, लेकिन एक दृश्य पर शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आपत्ति जताई है। वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर वेब सीरीज ‘सक्रेड गेस्म 2’ के जरिये सिखों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स 2' के एक सीन पर भड़के विधायक, बोले-धार्मिक चिन्हों का अनादर कर रहा बॉलीवुड
अमिताभ का बड़ा खुलासा- 75 फीसदी लिवर हो चुका है खराब
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि उनका लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब है। ये बात बिग बी ने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोली है। अमिताभ इस कार्यक्रम में बतौर मेहमान आए थे। इस कार्यक्रम के दौरान बिग बी ने कहा- 'मुझे यह कहते हुए बुरा नहीं लगता कि मैं ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) और हेपेटाइटिस बी से पीड़ित हूं। मेरे लिवर का 75 फीसदी हिस्सा खराब है और मैं 25 फीसदी लिवर के सहारे जी रहा हूं।'
पढ़ें: टीवी पर अमिताभ का बड़ा खुलासा- 75 फीसदी लिवर हो चुका है खराब, जूझ रहे खतरनाक बीमारी से
मीका के बाद अब सलमान खान को भी किया जा सकता है बैन
पाकिस्तान में प्राइवेट कॉन्सर्ट करने के चलते मीका सिंह को बॉलीवुड में काम करने से बैन कर दिया गया है । ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉई (FWICE) ने मिलकर मीका सिंह के खिलाफ ये फैसला लिया है। अब खबर आई है कि कमेटी सलमान खान को भी बैन कर सकती है ।
पढ़ें: मीका के बाद अब सलमान खान को भी किया जा सकता है बैन, FWICE के सदस्य ने दी चेतावनी
खय्याम साहब के अंतिम संस्कार में पहुंचे फिल्मी सितारे
हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम साहब ने 19 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया था। मंगलवार को जुहू स्थित उनके घर पर कई फिल्मी सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इन सभी ने नम आंखों से खय्याम साहब को अंतिम विदाई दी। खय्याम साहब के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक का माहौल है। 92 साल के खय्याम साहब फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। परिवार के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
पढ़ें: खय्याम पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक, नम आंखों से फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि