साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' को शायद ही कोई भूल सकता है। सलमान खान स्टारर इस फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों पर इस कदर छाप छोड़ी थी कि सबकी आंखें आज भी नम हो जाती हैं। 'तेरे नाम' की कहानी के साथ ही इस फिल्म का एक कलाकार भी ऐसा था, जो पहली नजर में लोगों को भा गया था। हम बात कर रहें हैं भूमिका चावला की। अपनी पहली फिल्म तेरे नाम से रातों-रात स्टार बनी भूमिका चावला एक बार फिर सलमान संग स्क्रीन साझा करती नजर आ रही हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' में अभिनय करने वाली भूमिका इन दिनों लगातार अपने करियर को लेकर खुलासे कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुन सब हैरान हैं। दरअसल, भूमिका चावला ने बताया कि यश चोपड़ा ने उनसे कहा था कि वह माधुरी दीक्षित की बराबरी कर सकती हैं।
Bhumika Chawla: जब यश चोपड़ा ने धक-धक गर्ल से की भूमिका चावला की तुलना, खुशी से फूली नहीं समाई थीं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू में, भूमिका ने 2011 में यश चोपड़ा के साथ अपनी मुलाकात को याद किया और बताया कि तब फिल्म निर्माता ने उनसे कहा था कि वह माधुरी दीक्षित की बराबरी कर सकती हैं। भूमिका ने बताया कि, 'यश चोपड़ा ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया और उनसे कहा कि वह उन्हें कोई काम नहीं दे सकते क्योंकि उस समय तक उनका बेटा आदित्य चोपड़ा यश राज फिल्म्स चला रहे थे।'
भूमिका ने कहा कि वह यश चोपड़ा से बातचीत करके काफी खुश थीं, लेकिन बार बार समय देख रही थीं। अभिनेत्री को ऐसा करता देख यश चोपड़ा ने उनसे पूछा, 'क्या आप जल्दी में हैं? क्या आप एक बूढ़े आदमी के साथ बैठे हुए ऊब गई हैं?' भूमिका बताया कि उस समय मुझे बहुत शर्मिंदगी हुई थी। वह बोलीं, 'मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई और मैंने कहा, सर मैं आपका समय ले रही हूं और मुझे इस बात का बुरा लग रहा है।' यश चोपड़ा ने मुझे कहा, 'इसके बारे में चिंता मत करो।'
ShahRukh Khan : दुबई के बीच पर पत्नी और बेटी संग जमकर मस्ती करते नजर आए किंग खान, वायरल हुआ वीडियो
भूमिका ने इस मुलाकात के उस पल को याद किया जब यश चोपड़ा ने उनकी तुलना माधुरी दीक्षित से की थी। वह बोलीं, 'यश जी ने मुझसे पूछा तुमने शादी क्यों की? मैंने कहा, मैंने बस कर ली। इसके बाद उन्होंने मुझसे मेरे पति के बारे में पूछा और मैंने उन्हें बताया। वह बोले तुम तो माधुरी दीक्षित बन जाती। मैंने कहा, सर, आपने कहा और मैं हूं। मेरे लिए, यह एक बड़ा इनाम, पुरस्कार या जो कुछ भी आप इसे कह सकते हैं वह है।'
आपको बता दें, भूमिका चावला ने अपने 23 साल के लंबे करियर में ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम नहीं किया है। वह हाल ही में सलमान खान स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आईं। यह मल्टीस्टारर फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
Priyanka Chopra: आलिया संग मेट गाला 2023 में शामिल होंगी प्रियंका, रेड कार्पेट पर खास अंदाज में बिखेरेंगी जलवा