फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों की तंगी के चलते पत्नी ने छोड़ा था साथ, संगीत को साथी बनाकर भूपेन हजारिका ने काटी पूरी जिंदगी

Fri, 08 Sep 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
bhupen hazarika birthday special story and unknown facts
भूपेन हजारिका
असम में जन्मे भूपेन हजारिका ने एक म्यूजिशियन के तौर पर पूरे देश का नाम रोशन किया। साल 2011 में उनका निधन हो गया था। आइए जानते हैं भूपेन हजारिका के बारे में कुछ अनसुनी बातें...


पढ़ें- जैकी चैन का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है राम रहीम की बेटी हनीप्रीत, इस मकसद से बनाती थी फिल्में
bhupen hazarika birthday special story and unknown facts
भूपेन हजारिका
भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926  को असम में हुआ था। हजारिका 10 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। अपनी मां को देखकर उन्हें गाने की प्रेरणा मिली थी। भूपेन का बचपन गुवा‌हाटी में बीता। 10 साल की उम्र में  उन्होंने असमिया भाषा में गाना शुरू कर दिया था। फिल्म मेकर ज्योतिप्रसाद अग्रवाल ने जब उनकी आवाज सुनी तो उन्हें ये आवाज बेहद पसंद आई। 1936 में कोलकाता में भूपेन ने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था। हजारिका ने ज्योतिप्रसाद की फिल्म 'इंद्रमालती' में दो गाने गाए थे।

पढ़ें- राम रहीम के बारे में ये क्या बोल गए कीकू, कपिल शर्मा के बारे में भी किया खुलासा
bhupen hazarika birthday special story and unknown facts
भूपेन हजारिका

13 साल की उम्र में हजारिका ने अपना पहला गाना लिखा था। यहीं से उनके सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट बनने का सफर शुरू हो गया ‌था। 1942 में भूपेन ने आर्ट से इंटर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमए किया। पढ़ाई पूरी होने के बाद हजारिका ने गुवाहाटी में ऑल इंडिया रेडियो में गाना शुरू कर दिया। इसके साथ हजारिका बंगाली गानों को हिंदी में ट्रांसलेट कर उन्हें अपनी आवाज देते थे। हजारिका को कई भाषाओं का ज्ञान था। 

पढ़ें- शाहरुख की इस हरकत पर भड़के सनी ने फाड़ दी थी अपनी जींस, साथ काम ना करने की खाई थी कसम

विज्ञापन
विज्ञापन
bhupen hazarika birthday special story and unknown facts
भूपेन हजारिका

समय बीतने के साथ वो स्टेज परफॉर्मेंस भी देने लगे। एक बार वो कोलंबिया यूनिवर्सिटी गए। यहां उनकी मुलाकात  प्रियम्वदा पटेल से हुई। दोनों में प्यार हुआ और यूएस में ही 1950 में दोनों ने शादी कर ली। 1952 में उनके एक बेटा हुआ। 1953 में हजारिका अपने परिवार के साथ भारत लौट आए। लकिन दोनों ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाए। भारत आकर हजारिका ने गुवाहाटी यूनिवसिर्टी में टीचर की जॉब की। 

विज्ञापन
bhupen hazarika birthday special story and unknown facts
भूपेन हजारिका

बहुत समय तक वो टीचर की नौकरी नहीं कर पाए और रिजाइन दे दिया। पैसों की तंगी की वजह से उनकी पत्नी प्रियम्वदा ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद हजारिका ने म्यूजिक को ही अपना साथी बना लिया। उन्होंने रुदाली, मिल गई मंजिल मुझे, साज, दरमियां, गजगामिनी, दमन और क्यों जैसी सुपरहिट फिल्मों में गीत दिए। हजारिका ने अपने जीवन में एक हजार गाने और 15 किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने  स्टार टीवी पर आने वाले सीरियल 'डॉन' को प्रोड्यूस भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed