फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal Park: एनिमल पार्क का कर रहे इंतजार? भूषण कुमार ने फिल्म पर दे डाला बड़ा अपडेट

Tue, 05 Nov 2024 08:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Nov 2024 08:06 PM IST
सार

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पार्क को लेकर फिल्म के सह-निर्माता भूषण कुमार ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने एक बातचीत में बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Bhushan Kumar Gave New Update On Animal Park Starring Ranbir Kapoor Details Inside
एनिमल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर कपूर ने पिछले साल फिल्म एनिमल में रणविजय सिंह के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के अंत में इसके सीक्वल के बारे में भी जानकारी दी गई थी। यह देखने के बाद से ही फैंस को इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। 

Bhushan Kumar Gave New Update On Animal Park Starring Ranbir Kapoor Details Inside
रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' - फोटो : इंस्टाग्राम@animalthefilm
कब शुरू होगी एनिमल पार्क की शूटिंग?

हाल ही में फिल्म के सह-निर्माता ने आगामी फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। एक बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रभास के साथ संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म पूरी हो जाने के बाद उसके अगले छह महीने में एनिमल पार्क पर काम शुरू हो जाएगा। 

Bhushan Kumar Gave New Update On Animal Park Starring Ranbir Kapoor Details Inside
भूषण कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @bhushankumar_official
पहले भाग में पता चल गया था सीक्वल का नाम

बता दें कि एनिमल के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दर्शकों को एनिमल पार्क शीर्षक देखने को मिला था। बॉलीवुड हंगामा के साथ एक साक्षात्कार में टी-सीरीज प्रोडक्शंस के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने पुष्टि की कि फिल्म को बनाने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhushan Kumar Gave New Update On Animal Park Starring Ranbir Kapoor Details Inside
एनिमल - फोटो : यूट्यूब
फिलहाल स्पिरिट पर काम कर रहे संदीप रेड्डी वांगा

उन्होंने जानकारी दी कि फिल्म के निर्देशक अपनी अगली फिल्म स्पिरिट पर काम कर रहे हैं, जिसमें सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि उस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2024 के अंत तक शुरू हो जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि स्पिरिट बनने के छह महीने के अंतराल पर वह रणबीर कपूर अभिनीत एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, "हम छह महीने का समय लेंगे और फिर तुरंत एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे।"

विज्ञापन
Bhushan Kumar Gave New Update On Animal Park Starring Ranbir Kapoor Details Inside
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
इन फिल्मों में जल्द नजर आएंगे रणबीर

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही रामायण नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन नीतीश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार को निभाते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह लव एंड वॉर में भी दिखेंगे, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे।
Sharda Sinha Chhath Songs: शारदा सिन्हा के इन गीतों के बिना ‘छठ’ है अधूरा, देखें उनके टॉप गीतों की लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed