बिग बॉस के घर में रविवार रात 18 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। इनमें से फैंस को सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट का इंतजार था वो थीं हरियाणा की डांसर सपना चौधरी। सलमान खान ने खुद बताया कि जब सपना ऑडिशन देने आई थीं तो हर कोई सपना के साथ सेल्फी लेना चाहता था। सपना जैसी फैन फॉलोइंग किसी कंटेस्टेंट की नहीं थी।
सलमान ने पूछा ऐसा सवाल कि अवाक रह गईं सपना चौधरी, खोल दिया जहर खाने का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शो में सपना ने पहली बार सलमान खान के साथ डांस किया। सलमान की बातों से लग रहा था कि वो सपना से काफी इंप्रेस हैं। जब पड़ोसी ने सपना से पूछा कि आप पैसे लेकर डांस करती हैं तो सलमान ने तुरंत कहा कि तो क्या हम आर्टिस्ट बिना पैसे लिए ही नाचे।
पढ़ें- महात्मा गांधी की कही ये बातें बदल सकती हैं आपका जीवन,आजमाकर तो देखिए
डांस के बाद सलमान खान ने सपना चौधरी से उनकी जिंदगी के बारे में कई सवाल किए। सलमान ने सपना चौधरी से उनके जहर खाने की बात भी पूछी। तब सपना ने कहा, 'मैंने जहर खा लिया था कि उस दौरान जो कुछ हो रहा था उसे मैं झेल नहीं पा रही थी। लोगों ने मेरे बारे में बहुत सारी गलत बातें कहीं। लेकिन मैंने अब सबकी बातें सुननी बंद कर दीं।'
पढ़ें- Bigg boss 11: ये हैं सलमान के 18 मेहमान, जानिए इनके बारे में सबकुछ
बता दें कि रागिनी विवाद के चलते सपना चौधरी सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनके चाहने वालों की दुआओं ने उन्हें बचा लिया। इस किस्से के बाद वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई कि आज वे बिग बॉस की कंटेस्टेंट हैं।
पढ़ें- Bigg Boss11: सपना चौधरी-'अंगूरी भाभी' के साथ अब तक इन 18 की हुई एंट्री
12 साल की उम्र में पिता के गुजर जाने के बाद सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को अपना करियर बना लिया। तभी से सपना अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अपने दम पर ही उन्होंने परिवार को पाला, बड़ी बहन की शादी की।