फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच फिक्सिंग में फंसने के बाद खुदकुशी करना चाहते थे श्रीसंथ, जेल गए तो पत्नी किचन में सोने लगी

Tue, 18 Sep 2018 01:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant sreesanth talk about his wife Bhuvneshwari Kumari
sreesanth

इस बार बिग बॉस सीजन 12 में पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ की एंट्री हुई है । श्रीसंथ टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं । श्रीसंथ की प्रोफेशनल लाइफ विवादों से घिरी रही । श्रीसंथ मैच फिक्सिंग के मामले में जेल जा चुके हैं । इस मुश्किल घड़ी में श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने उनका बहुत साथ दिया । 

bigg boss 12 contestant sreesanth talk about his wife Bhuvneshwari Kumari
sreesanth

जिस वक्त श्रीसंथ को जेल हुई थी, उस वक्त उनकी पत्नी किचन में सोया करती थीं । वो अपने पति की तकलीफ को महसूस करना चाहती थीं । सितंबर 2013 में श्रीसंथ पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में आजीवन बैन लगाया गया था। उसी महीने उनकी भुवनेश्वरी से शादी होने वाली थी।

bigg boss 12 contestant sreesanth talk about his wife Bhuvneshwari Kumari
sreesanth

मैच फिक्सिंग के आरोप के बाद श्रीसंथ डिप्रेशन में रहने लगे । वो शादी नहीं करना चाहते थे । यहां तक कि उन्होंने जिंदगी जीने की इच्छा भी छोड़ दी थी । श्रीसंथ ने एक इंटरव्यू में बताया था- 'बैन लगने के बाद मैं सोचने लगा था कि मैं फिर से खेलूंगा या नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 contestant sreesanth talk about his wife Bhuvneshwari Kumari
एस श्रीसंत - फोटो : HT

'मैं उस समय अपनी जिंदगी खत्म करने के बारे में सोचने लगा था। मैंने उस समय अपने माता-पिता के बारे में भी सोचा । मुझे लगा कि उनके 3 और बच्चे हैं और मैं नहीं होऊंगा तो भी वो मेरे बगैर रह लेंगे । उस वक्त भुवनेश्वरी के पिता ने मुझे कहा था कि नयन (भुवनेश्वरी) अब भी तुमसे शादी करना चाहती है।'

विज्ञापन
bigg boss 12 contestant sreesanth talk about his wife Bhuvneshwari Kumari
sreesanth

'फिर मुझे लगा कि मैं उससे शादी किए बिना इस दुनिया को छोड़कर नहीं जा सकता । आखिर श्रीसंथ ने 12 दिसंबर, 2013 को जयपुर के शेखावत परिवार से ताल्लुक रखने वाली अपनी गर्लफ्रेंड भुवनेश्वरी कुमारी से शादी की ।' जब श्रीसंथ को जेल हुई तो उनकी पत्नी ने किचन में सोना शुरू कर दिया ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed