फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: अनूप-जसलीन के बाद अब दीपक-उर्वशी की जोड़ी में दरार, घर में हुए अलग

Tue, 09 Oct 2018 05:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12: is deepak urvashi going for break up
टीवी शो
बिग बॉस के घर में अपनी चुलबुले अंदाज से लोगों को हंसाने वाली दीपक-उर्वशी की जोड़ी अब घर में टूटती दिख रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद दीपक और जसलीन के बीच हुई बातें बता रही हैं। आपको बता दें कि अनूप जलोटा के जाने के बाद जसलीन दीपक के पास बात करने के लिए जाती हैं। वहां जाकर उनको पता चलता है कि दीपक उर्वशी की किसी बात को लेकर अप्सेट हैं। जसलीन दीपक से पूछती हैं कि उनको क्या हुआ है?
bigg boss 12: is deepak urvashi going for break up
tv show
दीपक जसलीन से कहते हैं कि वह उर्वशी की हरकतों से परेशान है। वह जसलीन से कहते हैं कि मैं अब उसको घर में जैसे रह रही है वह समझ नहीं पा रहा हूं। जसलीन दीपक से कहती हैं कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है। वह दीपक से कहती हैं कि तुम उर्वशी से जाकर बात कर लो। दीपक कहते हैं कि वह कई बार कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उर्वशी उनकी बात को सुनने को तैयार ही नहीं हैं।
bigg boss 12: is deepak urvashi going for break up
tv show - फोटो : colors
दीपक कहते हैं कि यह मेरा काम है कि मैं उसको बताउं कि वह कहां पर गलत कर रही है और कहां पर नहीं। लेकिन वह मेरी सुनने को तैयार ही नहीं है। जसलीन दीपक से कहती हैं कि वह उर्वशी से आराम से बात करें। वह कहती हैं कि किसी भी रिश्ते को लेकर एक मिनट में फैसला नहीं लिया जा सकता है। वह दीपक से कहती हैं कि जरूरी नहीं है कि हर बार तुम सही हो और वह गलत। दीपक जसलीन से कहते हैं कि मैं एकदम सही हूं और उर्वशी का अच्छा ही सोचता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12: is deepak urvashi going for break up
bigg boss 12
बिग बॉस के घर में तीसरा हफ्ता काफी धमाकेदार तरीके से शुरू हुआ है। पहले दो हफ्तों में घर में हर साल की तरह इस सप्ताह भी नोंक-झोंक और लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं। वहीं शो में आए दीपक के बनाए गानों ने भी सबका खूब मनोरंजन किया। वहीं दीपक घर में न बुराई करने में वक्त लगाते हैं और न ही गाना गाने में। वीकेंड के वार में भी दीपक ने बिग बॉस पर गाना सुनाकर सलमान को हैरान कर दिया था।
 
विज्ञापन
bigg boss 12: is deepak urvashi going for break up
deepak thakur bigg boss 12
गौरतलब है कि दीपक ठाकुर और उर्वशी 'बिग बॉस सीजन 12' के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। अब तक घर में दो बार नॉमिनेशन हो चुके हैं लेकिन दोनों को किसी ने भी नॉमिनेट नहीं किया। दीपक घर में मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं तो वहीं उर्वशी को लोग छोटी बच्ची के तौर पर लेते हैं। शुरू में सीधे सादे नजर आ रहे दीपक ने भी अब घरवालों की चालें समझना शुरू कर दिया है। उर्वशी भी उनकी खूब मदद कर रही है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed