फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से बाहर होते ही नेहा ने खोला बिग बॉस 12 का सबसे बड़ा राज, विनर का नाम भी बताया

Mon, 15 Oct 2018 06:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12: neha pendse says who will the winner of the bigg boss 12
bigg boss 12

बिग बॉस के घर से जब भी कोई बेघर होता है तो बाहर आते ही बड़े खुलासे करता है। इसी सीरीज में अब नाम जुड़ा है नेहा पेंडसे का। शो से पहली सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे बाहर हो गई हैं। नेहा ने घर से बाहर आते ही अपने फैंस और घरवालों से मुलाकात की। साथ ही, कई ऐसे बड़े राज खोले, जिन्हें जानकर आप हैरान हो सकते हैं।

Bigg Boss 12: neha pendse says who will the winner of the bigg boss 12
tv show

नेहा से जब इस बार के विनर के बारे में पूछा गया तो नेहा बोलीं कि घर में कई लोग हैं जो अपने दिमाग से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जोड़ियां घर में बहुत अच्छा खेल रही हैं। यह पूछने पर कि कौन इस सीजन का विनर होगा। वह कहती हैं, मेरे हिसाब से जोड़ियों में से इस बार कोई जीतेगा। रोमिल इस बार बहुत अच्छा खेल रहे हैं। वह जिस तरकीब से गेम प्लॉन के तहत खेल रहे हैं। मैं कह सकती हूं कि वह इस बार के शो के विनर कंटेस्टेंट होंगे।

Bigg Boss 12: neha pendse says who will the winner of the bigg boss 12
bigg boss - फोटो : self

रोमिल जब से घर में वापस आए हैं सिर्फ अपनी जीत के लिए खेल रहे हैं। यही नहीं नेहा ने यह भी कहा है कि, इस हफ्ते अनूप जलोटा शो से बाहर हो सकते हैं। जसलीन और शिवाशीष के बीच के रिश्ते को वह सिर्फ दोस्ती का नाम दे रही हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा और कुछ भी नहीं है। यह सारी बातें जो उनके बारे में बन रही हैं वह सारी गलत हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12: neha pendse says who will the winner of the bigg boss 12
bigg boss - फोटो : self

दीपिका पर वह कहती हैं कि, दीपिका घर में बहुत अच्छा खेल रही हैं। घर में वह बहुत आगे तक जाएंगी। दीपिका के बारे में वह कहती हैं कि जहां लड़ाई न हो वहा दीपिका करा देती हैं। वह कहती हैं कि इस बार के गेम में सेलेब्रिटी जोड़ियों से कमजोर हैं। नेहा ने कहा, 'मैं दीपिका को देखना चाहती थी क्योंकि मैंने उनके बारे में काफी सुना है । वो घर में मेरी करीबी थीं। ऐसे में अगर मैं सीक्रेट रूम में जाती तो ये जरूर जानना चाहती क्या वो वही इंसान हैं जैसी वो दिखाती हैं ।'

विज्ञापन
Bigg Boss 12: neha pendse says who will the winner of the bigg boss 12
tv show

नेहा ने श्रीसंथ के बारे मेें भी बात की । उन्होंने कहा, 'श्रीसंथ को मुझसे उस वक्त से प्रॉब्लम थी जब मैंने टास्क में उन्हें मेंटल स्ट्रेंथ ना होने का टैग दिया था । उसके बाद उन्होंने दीपिका को कहा कि मैं नेहा के बारे में पर्सनल बातें जानता हूं । मुझे नहीं पता वो किस बारे में बात कर रहे थे । एक इंसान अगर महिलाओं की रिस्पेक्ट की बात करता है और फिर ऐसी बात कहता है तो ये सही नहीं है । वैसे भी हम अच्छे दोस्त नहीं थे ।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed