{"_id":"5c39b7cbbdec2273792f2d13","slug":"bigg-boss-12-sreesanth-wife-bhuvneshwari-kumari-on-his-personal-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 6 साल बाद श्रीसंथ की पत्नी ने किया खुलासा, बोलीं- 'जब कॉल गर्ल के साथ पकड़े...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 6 साल बाद श्रीसंथ की पत्नी ने किया खुलासा, बोलीं- 'जब कॉल गर्ल के साथ पकड़े...'
बिग बॉस 12 के फाइनल तक पहुंचकर श्रीसंथ ट्रॉफी से चूक गए लेकिन उन्हें इस बात का मलाल नहीं है। श्रीसंथ का कहना है कि दीपिका उनकी बहन की तरह हैं ऐसे में अगर वो विनर बनी हैं तो उनके लिए उतनी ही खुशी की बात है। फिलहाल श्रीसंथ कलर्स पर आने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रहे हैं। श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी भी लगातार पति का सपोर्ट करती दिख रही हैं।
2 of 5
Sreesanth
- फोटो : HT
अब भुवनेश्वरी कुमारी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर की हैं। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए भुवनेश्वरी ने बताया कि 'साल 2013 में ऐसी खबर आई कि श्रीसंथ कॉल गर्ल के साथ पकड़े गए हैं और उनके कमरे से कंडोम के पैकेट मिले हैं। मेरे पिता ने मुझसे कहा कि तुम दोबारा इस पर सोच सकती हो। तुम अब भी इससे शादी करना चाहती हो?'
3 of 5
Sreesanth
- फोटो : file photo
उस वक्त भुवनेश्वरी ने अपने पिता से कहा कि 'मैं श्रीसंथ को अच्छी तरह जानती हूं। इस तरह की खबरों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।' बता दें कि करीब 6 साल डेटिंग के बाद श्रीसंथ और भुवनेश्वरी ने साल 2013 में शादी की। दोनों के एक बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sreesanth
- फोटो : voot
वहीं बिग बॉस के खत्म होते ही श्रीसंथ अब खतरों के खिलाड़ी में दिख रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जुलाई में ही खत्म कर ली गई थी जबकि बिग बॉस का फिनाले 30 दिसंबर को हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
Sreesanth
- फोटो : twitter
ऐसे में रोहित शेट्टी के बयान को लेकर श्रीसंथ के फैंस हैरान हैं। खतरों के खिलाड़ी के प्रीमियर एपिसोड में रोहित शेट्टी कहते है कि 'श्रीसंथ मैंने देखा कि तुम कुछ ही वोट से ट्रॉफी जीतने से चूक गए।' ऐसे में यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर रोहित को कैसे पता चला कि श्रीसंथ बिग बॉस हार गए हैं जबकि इसकी शूटिंग पहले ही खत्म हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।