{"_id":"5be56dabbdec2269b3459fa7","slug":"bigg-boss-12-this-week-may-evicted-somi-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: इविक्शन से पहले ही हुआ खुलासा, इस कंटेस्टेंट को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: इविक्शन से पहले ही हुआ खुलासा, इस कंटेस्टेंट को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता
Fri, 09 Nov 2018 04:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Nov 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 की गिरती टीआरपी से शो के मेकर्स परेशान हैं। दर्शकों की रुचि बनाए रखने के लिए आए दिन नई-नई रणनीतियां बनाई जा रही हैं लेकिन अभी तक इसके नतीजे सामने नहीं दिख रहे हैं। इस हफ्ते भी बिग बॉस में ऐसा कुछ हुआ जो कि सभी के लिए हैरान करने वाला था।
2 of 5
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
दरअसल, बिग बॉस ने इस हफ्ते घर के कप्तान बने श्रीसंथ को सीधे-सीधे पावर दे दिया कि वो किसी भी 4 सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं। जिसके बाद श्रीसंथ ने हैप्पी क्लब के चारों सदस्यों रोमिल चौधरी, दीपक ठाकुर, सुरभि राणा और सोमी खान को नॉमिनेट कर दिया।
3 of 5
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
अभी तक शो में कॉमनर्स कंटेस्टेंट ही सेलिब्रिटीज पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। अब ऐसे में जब श्रीसंथ ने चारों कॉमनर्स को नॉमिनेट कर दिया है तो जाहिर है इस हफ्ते कोई कॉमनर ही शो से बाहर होगा। इसका नुकसान बिग बॉस की टीआरपी पर दिख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
हिंदुस्तान टाइम्स के पोल के मुताबिक चारों कंटेस्टेंट में से केवल 8.14 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि रोमिल चौधरी को बिग बॉस से बाहर हो जाना चाहिए। वहीं 10.89 प्रतिशत लोगों का कहना है कि दीपक ठाकुर को बेघर किया जाए। वहीं सुरभि राणा को 29.91 फीसदी तो सोमी खान को सबसे ज्यादा 51.06 फीसदी लोगों ने कहा कि वो घर से बाहर जाने लायक हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
इस पोल के मुताबिक इस हफ्ते सोमी खान को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। घर में अभी तक के खेल पर भी नजर डालें तो रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा बढ़ी है। वहीं सुरभि राणा भी एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।